
बिलासपुर,,, अरपा पार स्थित गीतांजलि सिटी से लगे स्वर्णिम ऐरा के सेक्टर 7 में एक निर्माणाधीन मकान में 5 साल की मासूम बच्ची का निर्वस्त्र शव मिलने से हड़कंप मच गया! यह घटना सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई! घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम और आला अफसर मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी!
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्ची के शव पर अनाचार के बाद हत्या का संदेह जताया जा रहा है! बच्ची के परिजन शहर से लगे ग्राम सेमरतल गांव के रहने वाले हैं! जो शहर में निर्माण कार्य करने के लिए आए थे! यह बच्ची उनके तीन बेटियों में से मंझली बेटी थी! घटनास्थल पर कार्यरत मजदूरों के बीच आक्रोश व्याप्त है! और वे मामले की गहरी जांच की मांग कर रहे हैं!
CSP सिद्धार्थ बघेल ने कहा कि मामले की जांच के लिए एफएसएल और फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस हृदय विदारक घटना से इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस मामले को जल्द सुलझाने का आश्वासन दे रही है।
मासूम बच्ची की इस निर्मम हत्या ने समाज को एक गहरी चोट पहुंचाई है, और स्थानीय लोगों के बीच इस अपराध को लेकर गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
