
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्रकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है! ‘जनता से रिश्ता’ समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार शांतनु राय के साथ आजाद चौक नगर पुलिस अधीक्षक IPS अमन झा ने न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि उन्हें पूरी रात थाने में बैठने पर मजबूर कर दिया।
घटना उस समय घटी जब शांतनु राय देर रात अपने घर लौट रहे थे और पुलिस की चेकिंग के दौरान एक आरक्षक ने उनकी गाड़ी रोकी। शराब की जांच के नाम पर जबरन परीक्षण किया गया और जब पत्रकार ने अपनी पहचान दी, तब IPS अमन झा ने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने उन्हें गोल बाजार थाने भेजने का आदेश दिया, जबकि शराब की रिपोर्ट शून्य आई।
थाने में भी शांतनु राय के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें अपमानित किया और बेल्ट व जूते उतारने को कहा। यह घटना न केवल प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है, बल्कि पत्रकारों के अधिकारों का खुला उल्लंघन है।
मीडिया समुदाय ने इस पर विरोध जताते हुए IPS अमन झा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह मामला स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए एक गंभीर चेतावनी है, और प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
