
बिलासपुर,,, बिलासपुर के तिलक नगर आत्मानंद स्कूल में 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा से छात्रों को सार्ट अटेंडेंस के कारण वंचित किए जाने के बाद पूरे शहर में हलचल मच गई!विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की! मामले ने तूल पकड़ा जब छात्रों ने बताया कि उन्हें एक सप्ताह पहले प्रवेश पत्र जारी किया गया था! लेकिन शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि खराब उपस्थिति के कारण उन्हें परीक्षा से बाहर कर दिया गया है!
इसके बाद, विद्यार्थी सुबह 10:30 बजे तिलक नगर आत्मानंद स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया! जब स्कूल प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए, तो छात्र और उनके अभिभावक उप मुख्यमंत्री अरुण साव के पास पहुंचे, जहां से उन्हें कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी के पास जाने की सलाह मिली! कलेक्ट्रेट पहुंचने पर, कलेक्टर के प्रतिनिधि से जमकर बहस हुई! और छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि जब वे साल भर नियमित पढ़ाई कर चुके थे! तो उन्हें प्राइवेट परीक्षा क्यों दी जाएगी!
अंततः, अतिरिक्त कलेक्टर श्री बेनर्जी ने विद्यार्थियों को नियमित परीक्षा में सम्मिलित करने का आश्वासन दिया, और तब जाकर मामला शांत हुआ!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
