Tue. Nov 3rd, 2026

सम्प्रभुता के बजाय साम्प्रदायिकता कि सपथ ले ली मेयर ने, मिस्टेक से मची खलबली तो करना पड़ा रिटेक…

बिलासपुर,,, नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों का शपथ समारोह शुक्रवार को मुंगेली नाका चौक के मैदान में अव्यवस्था के बीच संपन्न हुआ! मुख्यमंत्री के अस्वस्थ होने के कारण उनके आगमन को स्थगित किया गया! जिसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ!

कार्यक्रम के दौरान मेयर ने शपथ में “सम्प्रभुता” की जगह “साम्प्रदायिकता” शब्द पढ़ दिया, जिससे हड़कंप मच गया! अफसरों ने आपस में विचार विमर्श किया और फिर मेयर से शपथ को सही तरीके से दोबारा दिलवाया, हालांकि इस बार भी वे हड़बड़ाए हुए नजर आए!

पार्षदों का शपथ ग्रहण भी कुछ खास नहीं रहा! मंच से शपथ के बाद पार्षदों के “आय बॉय” पढ़ने पर ठहाके लगे, जिससे कलेक्टर को इमला बोलकर उनसे शपथ दोहराने के लिए कहना पड़ा!

समारोह के दौरान एक और अजीब वाकया तब हुआ जब पुलिस कर्मियों ने पार्षदों को ही गेट पर रोक दिया! उद्घोषक को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्हें बताना पड़ा कि वे पार्षद हैं! तभी उन्हें मंच के अंदर जाने दिया गया!

इस अव्यवस्था के कारण जब समारोह स्थल पर भीड़ नहीं जुटी, तो अधिकारियों ने सफाई कर्मियों और मितानिनों को बुलवाया ताकि भीड़ बढ़ाई जा सके! इसके बाद 70 वार्डों के पार्षदों को 10-10 के समूह में मंच पर बुलाकर शपथ दिलाई गई!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed