
छत्तीसगढ़,,, जिले के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के गृहजिले मुंगेली में सरकारी स्कूलों का हाल बेहद चिंताजनक है! मुंगेली ब्लॉक के ग्राम धपई स्थित सरकारी स्कूल में समुचित सुविधाओं का अभाव है! जिससे बच्चों और यहां कार्यरत शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है! स्कूल परिसर में बना एक भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है! जो बच्चों और शिक्षकों के लिए खतरनाक बन चुका है!
जानकारी के अनुसार, इस भवन के पुनर्निर्माण के लिए एक साल पहले ही प्रस्ताव भेजा गया था! लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण अभी तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया! इसके अलावा, स्कूल के शौचालयों में भी मरम्मत की आवश्यकता है! लेकिन वह भी पूरी नहीं हो पाई है! गणित विषय का पद वर्षों से रिक्त पड़ा है! जिस पर शिक्षा विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है!
स्कूल परिसर में बाउंड्रीवाल का काम भी अधूरा है! विद्यालय के पीछे का हिस्सा खुला हुआ है! जहां खेत हैं! जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है! बच्चों का मैदान में खेलते समय सीमा के बाहर जाने की संभावना रहती है!
सरकार और जनप्रतिनिधियों से यह अपील की जाती है! कि वे इस गंभीर समस्या का समाधान शीघ्र करें और बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण प्रदान करें ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
