
बिलासपुर,,, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में आज खनिज अमला द्वारा ग्राम भिलोनी, जोंधरा, कुकुरदीकला, अमलडीहा, उदइबंद एंव अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई। जहाँ रात्रि लगभग 3-4 बजे अमलडीहा एंव उदईबंद रेत खदान क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान अमलडीहा रेत खदान क्षेत्र से खनिज रेत का उत्खनन करते 01 चैन माउंटेन मशीन एंव 1 हाइवा वाहन को सीलबंद किया गया तथा ग्राम उदइईबंद अंतर्गत रेत खदान क्षेत्र से खनिज रेत का उत्खनन करते 01 चैन माउंटेन एंव 1 हाइवा वाहन को सील बंद किया गया। खदान क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंची खनिज टीम को देखकर मौके से सभी वाहन चालक और ऑपरेटर भाग खड़े हुए। जिसके पश्चात मौके पर पाये गए वाहनों को खनिज विभाग द्वारा सीज़ (seize) किया जाकर खदान संचालको को उत्खनन शर्तों के उल्लंघन किये जाने पर नोटिस चस्पा किया गया है।

साथ ही लाल खदान मस्तूरी रोड तोरवा के समीप डंप लगभग 200 हाइवा रेत एंव 200 हाइवा मिट्टी को वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर जप्ती की कार्रवाई की गई। पूर्व मे 13 मई को कुदुदंड क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 04 ट्रैक्टर को जप्त कर थाना कोनी में सुरक्षार्थ किया गया। 15 मई को खनिज अमला द्वारा करही कछार,सेंदरी, निरतू, घुटकू क्षेत्र का निरीक्षण किया गया,जहाँ करही कछार क्षेत्र से रेत का अवैध उत्खनन करते 1 चैन माउंटेन मशीन को सीलबंद किया गया। निरतू क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते 3 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त कर थाना कोनी को सुरक्षार्थ किया गया।सोढाखुर्द क्षेत्र से अवैध रूप से लगभग 150 हाइवा भण्डारित खनिज रेत को जप्त किया गया।
इस प्रकार 05 दिवस के भीतर खनिज विभाग बिलासपुर द्वारा खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर 3 चैन माउंटेन 02 हाइवा सीज़ किया गया। अवैध परिवहन पर 07 ट्रेक्टर को जप्ती किया गया। अवैध भण्डारण पाये जाने पर लगभग 350 हाइवा रेत पर जप्ती की कार्रवाई की गयी है। खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026मोतीबाग प्रेस क्लब में पलाश का पिस्टलिया पावर शो, हवा में गोली चलाकर दिखाया रौब, धमकी देकर मचाया हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उतार दिया खौफ का भूत, पिस्तौल, खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ पलाश तिवारी गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 26, 2026अमृतसर से चिट्टा लाया, उसलापुर में जाल बिछाया, लेकिन गोपाल सतपथी की टीम ने तस्कर का पूरा खेल बिगाड़ा, ढाई लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नशे के सौदागर की उम्मीदों पर फिरा पानी, पुलिस का शिकंजा कसते ही तस्करी के मंसूबे ध्वस्त…
UncategorizedOctober 25, 2026मेंबरशिप नहीं मिली तो पिस्टल से कर दी दावेदारी, रायपुर प्रेस क्लब में देर रात धाँय-धाँय, सदस्यता के चक्कर में पहले कोषाध्यक्ष-सचिव पर तानी पिस्टल, फिर फायरिंग से मचा हड़कंप, पलाश तिवारी गिरफ्तार, आखिर मेंबरशिप के लिए ये कैसा पावर शो…
UncategorizedOctober 25, 2026मुफ्त इलाज का ढिंढोरा, लाखों का बिल और मौत के बाद बवाल, मोपका रोड़ के शिवा मेडिसिटी पर लापरवाही के आरोप, डॉक्टरों की डिग्री पर सवाल, सीएमएचओ दफ्तर में शिकायतों की हांडी तो खूब चढ़ी, अब जांच का ढक्कन खुलेगा या मामला फिर ठंडे बस्ते में पड़ेगा?…
