
बिलासपुर,,, पानी की बढ़ती समस्या से जूझ रहे आम जनता को राहत दिलाने एवं जनहित को देखते हुए जल संरक्षण के उद्देश्य से विगत कुछ दिनों पूर्व जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अवैध बोर खनन पर कार्यवाही करने आदेश जारी किया था! जिसके परिपालन पर प्रशासन अलर्ट मोड पर है! वही सूचना मिलने पर अवैध बोर खनन के खिलाफ कुछ जगह में कार्यवाही किया जा रहा है! लेकिन शुक्रवार को एक अवैध बोर खनन के खिलाफ किए गए कार्यवाही को लेकर शहर में जनता के बीच चर्चा का विषय बना रहा! क्योंकि बोर खनन वाहन को संबंधित थाने में खड़ा किया गया! लेकिन उक्त कार्यवाही की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया! जब मीडिया ने जानकारी लेना चाहा तब नायब तहसीलदार राहुल शर्मा ने दूरी बना लिया है! गौरतलब है! कि जिला कलेक्टर ने बोर मशीन संघ के पदाधिकारीयो की बैठक लेकर उन्हें बताया रहा कि क्षेत्र में जल संरक्षण के उद्देश्य से अवैध बोर खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है! इसलिए बोर खनन कार्य करने के पहले सुनिश्चित किया जाए कि जिस जगह पर बोर खनन कार्य कराया जा रहा है! उसके लिए विभाग से परमिशन लिया गया कि नहीं लिया गया है! अगर परमिशन नहीं लिया गया हो तब ऐसी जगह पर बोर खनन कार्य करने पर कार्यवाही किया जाएगा! जिसके बाद प्रशासनिक स्तर के अधिकारी अवैध बोर खनन पर कार्यवाही करते नजर आ रहे है! बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे के आस पास एक बोर खनन गाड़ी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सरकंडा थाना जिला बिलासपुर पर खड़ा किया गया! मीडिया ने जब क्षेत्र के पटवारी रमेश वैष्णव से जानकारी लिया तब उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार राहुल शर्मा के आदेश पर बोर खनन गाड़ी को पड़कर पंचनामा तैयार किया गया एवं मौके पर पुलिस बल बुलाकर वाहन को सरकंडा थाने में खड़ी किया गया है. मीडिया ने नायब तहसीलदार राहुल शर्मा के कार्यालय जाकर मुलाकात कर कार्यवाही के संदर्भ में संक्षिप्त जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया तब उनके कार्यालय पर मौजूद बाबू ने बताया साहब बाहर गए हुए है शनिवार को आ जाएंगे. वही मोबाइल पर श्री शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया तब उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. दूसरे दिन शनिवार यानी की बताए गए समय पर जब मीडिया ने पुनः दफ्तर जाकर जानकारी लेना चाहता तब भी अपने दफ्तर पर नायब तहसीलदार राहुल शर्मा मौजूद नहीं थे. वही जप्त कर सरकंडा थाना पर खड़ी बोर खनन गाड़ी को देखा जाए तो उस पर आर. डी बोर वेल्स लिखा है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खमतराई में खसरा क्रमांक 733/13 में अवैध बोर खनन का कार्य किया जा रहा था. यह भी बताया जा रहा है कि उक्त कार्यवाही वाहन क्रमांक cg -10 x 1312 के खिलाफ किया गया है. दूसरी ओर संपूर्ण कार्यवाही की जानकारी को लेकर नायब तहसीलदार राहुल शर्मा ने मीडिया से दूरी बनाया. इस कृति के पीछे उनकी मंशा क्या रही होगी यह बात वही जाने. सुलगते सवाल…… 1. जब्ती की कार्यवाही शुक्रवार को किया गया है लेकिन संबंधित एडीएम को अब तक कार्यवाही से संबंधित संपूर्ण दस्तावेज क्यों नहीं सौपा गया 2. खमतराई में अवैध बोर खनन पर कार्यवाही किए लगभग 2 दिन हो रहे. लेकिन यह जानकारी मीडिया से क्यों छुपाई जा रही. 3. अवैध बोर खनन के दरमियान जप्त किए गए उक्त वाहन को समझाइएस देकर छोड़ा जाएगा या कोई बड़ी कार्यवाही की जाएगी

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026मोतीबाग प्रेस क्लब में पलाश का पिस्टलिया पावर शो, हवा में गोली चलाकर दिखाया रौब, धमकी देकर मचाया हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उतार दिया खौफ का भूत, पिस्तौल, खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ पलाश तिवारी गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 26, 2026अमृतसर से चिट्टा लाया, उसलापुर में जाल बिछाया, लेकिन गोपाल सतपथी की टीम ने तस्कर का पूरा खेल बिगाड़ा, ढाई लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नशे के सौदागर की उम्मीदों पर फिरा पानी, पुलिस का शिकंजा कसते ही तस्करी के मंसूबे ध्वस्त…
UncategorizedOctober 25, 2026मेंबरशिप नहीं मिली तो पिस्टल से कर दी दावेदारी, रायपुर प्रेस क्लब में देर रात धाँय-धाँय, सदस्यता के चक्कर में पहले कोषाध्यक्ष-सचिव पर तानी पिस्टल, फिर फायरिंग से मचा हड़कंप, पलाश तिवारी गिरफ्तार, आखिर मेंबरशिप के लिए ये कैसा पावर शो…
UncategorizedOctober 25, 2026मुफ्त इलाज का ढिंढोरा, लाखों का बिल और मौत के बाद बवाल, मोपका रोड़ के शिवा मेडिसिटी पर लापरवाही के आरोप, डॉक्टरों की डिग्री पर सवाल, सीएमएचओ दफ्तर में शिकायतों की हांडी तो खूब चढ़ी, अब जांच का ढक्कन खुलेगा या मामला फिर ठंडे बस्ते में पड़ेगा?…
