
बिलासपुर,,, पुलिस राह चलते लोगों,व्यापारियों से झपटमारी/लुट/चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार झपटमारी/लुट/चोरी संबंधी अपराध करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में प्रार्थी विकास साहू साकिन सेमरताल थाना कोनी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोटरसाइकिल में अपने साथी गोपी साहू के साथ गन्ना बिक्री का रकम वसूली के लिए सीपत-रतनपुर गया था घर वापस आते समय दिनांक 13.05.2025 के रात्रि करीब 22:00 बजे बनियाडीह और भुरीभाटा के बीच जलसो में अज्ञात 03-04 लड़के मेरे साथी गोपी साहू का वीवो मोबाइल तथा मेरा गन्ना बिक्री का रकम कुल ₹25000 को झपटमारी कर भाग गये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान दिनांक 21.05.2025 को सूचना मिली कि संदेही ग्राम जलसों में अपने-अपने घर पर है। सूचना पर तत्काल मुखबिर के बताएं स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर संदेहीयो से पूछताछ किया गया। पूछताछ दौरान आरोपियों द्वारा झपटमारी कर आपस में झपटमारी के रकम को बांट लेना स्वीकार करने तथा आरोपी राहुल वर्मा पिता स्व. संजय वर्मा उम्र 19 साल साकिन जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर द्वारा झपटमारी का 01 मोबाइल एवं आरोपी के कब्जे से झपटमारी का ₹2000 जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी राहुल वर्मा को गिरफतार कर तथा 03 विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध विधिवत् कार्यवाही किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह जायसवाल,शहर, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा , थाना प्रभारी कोनी किशोर केंवट और स्टाफ़ की सराहना की है ।
झपटमारी/लुट/चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है।
राह चलते गन्ने के व्यापारी से ₹25000 नगदी तथा 01 मोबाइल को झपटमारी कर भागने वाले 01आरोपी गिरफ्तार तथा 03 विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध में लेकर की गई विधिवत् कार्यवाही।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 25, 2026मेंबरशिप नहीं मिली तो पिस्टल से कर दी दावेदारी, रायपुर प्रेस क्लब में देर रात धाँय-धाँय, सदस्यता के चक्कर में पहले कोषाध्यक्ष-सचिव पर तानी पिस्टल, फिर फायरिंग से मचा हड़कंप, पलाश तिवारी गिरफ्तार, आखिर मेंबरशिप के लिए ये कैसा पावर शो…
UncategorizedOctober 25, 2026मुफ्त इलाज का ढिंढोरा, लाखों का बिल और मौत के बाद बवाल, मोपका रोड़ के शिवा मेडिसिटी पर लापरवाही के आरोप, डॉक्टरों की डिग्री पर सवाल, सीएमएचओ दफ्तर में शिकायतों की हांडी तो खूब चढ़ी, अब जांच का ढक्कन खुलेगा या मामला फिर ठंडे बस्ते में पड़ेगा?…
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
