
बिलासपुर,,,, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.03.2025 को मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी अथर्व सौम्य सिंह एवं एक नाबालिक के कब्जे से प्रतिबंधित ONERX कफ सिरप 55 नग बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही करते हुये आरोपी अथर्व सौम्य सिंह को नाबालिक के साथ न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, प्रकरण में ईण्ड टू ईण्ड विवेचना करते हुये मुख्य आरोपी भांचा उर्फ तानु मेश्राम के द्वारा झारखण्ड देवघर से राज मेडिकल संचालक से सम्पर्क कर गिरफ्तार आरोपी अथर्व सौम्य सिंह एवं नाबालिक के माध्यम से प्रतिबंधित कफ सिरप मंगवाना पाये जाने पर प्रतिबंधित कफ सिरप उपलब्ध कराने वाले मेडिकल संचालक के संबंध में तकनीकी साक्ष्य एकत्र किया जाकर आरोपी का पता तलाश करने पर देवघर में ही होने की जानकारी मिलने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा शीघ्र ही टीम तैयार कर देवघर झारखण्ड टीम भेजने निर्देशित किये, जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय दिशा निर्देशन में उप निरी. अवधेश सिंह के हमराह आर. राकेश यादव, नमित सोनी के साथ टीम तैयार कर देवघर उड़िसा रवाना किया गया, जिनके द्वारा तकनीकी रूप से पाये गये साक्ष्य के आधार पर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी रितूराज निवासी देवघर झारखण्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया जिससे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी –
रितूराज पिता अरूण कुमार सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी हिन्दू विद्यापीठ के पास बी.एन.झा रोड थाना नगर जिला देवघर झारखण्ड।
आरोपियों के कब्जे से 55 नग अवैध नशीली कफ सिरप किमती 10725रू. पूर्व में किया गया है बरामद
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 25, 2026मेंबरशिप नहीं मिली तो पिस्टल से कर दी दावेदारी, रायपुर प्रेस क्लब में देर रात धाँय-धाँय, सदस्यता के चक्कर में पहले कोषाध्यक्ष-सचिव पर तानी पिस्टल, फिर फायरिंग से मचा हड़कंप, पलाश तिवारी गिरफ्तार, आखिर मेंबरशिप के लिए ये कैसा पावर शो…
UncategorizedOctober 25, 2026मुफ्त इलाज का ढिंढोरा, लाखों का बिल और मौत के बाद बवाल, मोपका रोड़ के शिवा मेडिसिटी पर लापरवाही के आरोप, डॉक्टरों की डिग्री पर सवाल, सीएमएचओ दफ्तर में शिकायतों की हांडी तो खूब चढ़ी, अब जांच का ढक्कन खुलेगा या मामला फिर ठंडे बस्ते में पड़ेगा?…
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
