
बिलासपुर,,, जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल व ढाबों में खुलेआम शराब परोसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है! यादव होटल, बिरकोना चौक में दिनदहाड़े शराब परोसी जा रही है! जबकि इस होटल पर पहले भी प्रशासनिक कार्रवाई हो चुकी है! इसके बावजूद होटल संचालक न सिर्फ बेखौफ होकर शराब परोस रहा है! बल्कि इसके लिए बाकायदा पूरी व्यवस्था भी की गई है!


स्थानीय लोगों के मुताबिक, होटल में शराबखोरी के चलते अक्सर विवाद और झगड़े की घटनाएं होती हैं! जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है! लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर यह भी बताया कि कोनी पुलिस के कुछ कर्मचारी नियमित रूप से इन होटलों में आते-जाते रहते हैं!
पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत का अंदेशा जताया जा रहा है! जिससे यह अवैध कारोबार और भी बेखौफ होकर फल-फूल रहा है!
प्रशासनिक विफलता?
पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी कच्ची शराब पकड़ने में तो सक्रिय नजर आते हैं! लेकिन होटलों और बारों में हो रही अवैध शराब परोसने की घटनाओं पर कार्यवाही करने से बचते दिखाई देते हैं! ऐसे में यह सवाल उठता है! कि क्या यह लापरवाही है! या फिर किसी साजिश का हिस्सा?
क्या कहता है वीडियो?
यादव होटल के भीतर से एक बार फिर शराब परोसने का वीडियो सामने आया है! यह वीडियो प्रशासन और कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है! यह वही होटल है! जहां पूर्व में भी कार्यवाही की जा चुकी है!
जनता की मांग
क्षेत्रीय जनता ने उच्च अधिकारियों से इस मामले में गंभीरता से संज्ञान लेने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है! साथ ही उन्होंने यह भी अपील की है! कि होटल संचालकों के लाइसेंस की समीक्षा कर उन्हें निरस्त किया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बहाल हो सके!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 25, 2026मेंबरशिप नहीं मिली तो पिस्टल से कर दी दावेदारी, रायपुर प्रेस क्लब में देर रात धाँय-धाँय, सदस्यता के चक्कर में पहले कोषाध्यक्ष-सचिव पर तानी पिस्टल, फिर फायरिंग से मचा हड़कंप, पलाश तिवारी गिरफ्तार, आखिर मेंबरशिप के लिए ये कैसा पावर शो…
UncategorizedOctober 25, 2026मुफ्त इलाज का ढिंढोरा, लाखों का बिल और मौत के बाद बवाल, मोपका रोड़ के शिवा मेडिसिटी पर लापरवाही के आरोप, डॉक्टरों की डिग्री पर सवाल, सीएमएचओ दफ्तर में शिकायतों की हांडी तो खूब चढ़ी, अब जांच का ढक्कन खुलेगा या मामला फिर ठंडे बस्ते में पड़ेगा?…
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
