
बिलासपुर,,,, आबकारी की टीम ने बुधवार को महुआ शराब बनाने वाली फैक्ट्री में दबिश दी है! निर्माणाधीन मकान में चल रही फैक्ट्री से टिम ने 160 लीटर शराब और 600 किलो लहान जप्त किया है! आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है!
मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग ओ मुखबिर से सूचना मिली कि तखतपुर के नजदीक ग्राम ढनढन में महुआ शराब की अवैध फैक्ट्री चल रही है! यह से सैकड़ों लीटर अवैध शराब बनकर बेचा जा रहा है! ग्राहकों की मांग पर रात रातभर शराब बनकर थोक में सप्लाई किया जा रहा है! मुखबिर की सूचना पर सहायक आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर के नेतृत्व में विभाग की टिम ने तखतपुर स्थित ढनढन निवासी भावेश कुर्रे के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की तो आरोपी को शराब फैक्ट्री शराब बनाते हुए पकड़ लिया! जब उसके घर की तलाशी ली गई तो ठिकाने से पालिथिन में पैक करके रखे गए भारी मात्रा में देशी शराब मिला जिसे जब्त कर लिया गया है! फैक्ट्री से 160 लीटर से अधिक महुआ शराब जप्त किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब बनाने के बाद दो लीटर और एक लीटर के पालीथिन में शराब पैक करके थोक बिक्री करता है! मौके से 160 लीटर देशी शराब के अलावा 600 किलोग्राम महुआ लहान भी बरामद किया गया है। साथ ही फैक्ट्री का का सारा सामान को जब्त भी किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क) का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पकड़ने में सुभाष तिवारी, जयशंकर, कमलेश, जितेंद्र शर्मा का महत्व पूर्ण योगदान रहा!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 25, 2026मेंबरशिप नहीं मिली तो पिस्टल से कर दी दावेदारी, रायपुर प्रेस क्लब में देर रात धाँय-धाँय, सदस्यता के चक्कर में पहले कोषाध्यक्ष-सचिव पर तानी पिस्टल, फिर फायरिंग से मचा हड़कंप, पलाश तिवारी गिरफ्तार, आखिर मेंबरशिप के लिए ये कैसा पावर शो…
UncategorizedOctober 25, 2026मुफ्त इलाज का ढिंढोरा, लाखों का बिल और मौत के बाद बवाल, मोपका रोड़ के शिवा मेडिसिटी पर लापरवाही के आरोप, डॉक्टरों की डिग्री पर सवाल, सीएमएचओ दफ्तर में शिकायतों की हांडी तो खूब चढ़ी, अब जांच का ढक्कन खुलेगा या मामला फिर ठंडे बस्ते में पड़ेगा?…
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
