
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में अपराध बेलगाम होता जा रहा है। चाकूबाजी, चैन स्नैचिंग और चोरी की घटनाएं अब आम बात हो गई हैं! हर दिन किसी न किसी इलाके से आपराधिक वारदात सामने आ रही है! जिससे लोगों में भय का माहौल है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन की कार्रवाई नाकाफी साबित हो रही है! जनता का भरोसा पुलिस व्यवस्था से उठता जा रहा है! अपराधियों के हौसले बुलंद हैं! और कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है! लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं! स्थानीय लोग अब सुरक्षा को लेकर खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं! हाल ही में एक बार फिर तोरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सनकी युवक द्वारा की गई चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया! साईं भूमि निवासी हर्ष कुकरेजा नामक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने शाम करीब 6:15 बजे तोरवा मेन रोड के पास प्रदीप वाधवानी नामक व्यक्ति पर पीछे से चाकू से वार कर दिया! अचानक हुए इस हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल तोरवा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है! और उसकी मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है! मामले की गहन जांच जारी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
