
बिलासपुर,,, ज्वाली नाला कांड में हुई फजीहत के बाद बिलासपुर नगर पालिक निगम प्रशासन ने भवन शाखा अफ़सर को तो फिर बख़्श दिया! परन्तु राजस्व वसूली,अवैध निर्माण,अतिक्रमण की निगरानी के लिए जियोटेग फोटोग्राफ्स की जवाबदारी सौप दी! साथ ही जोन स्तर या भवन शाखा द्वारा समय सीमा में कार्यवाही न करने पर जवाबदेही भी तय कर दी!

जारी आदेश में संबंधित वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षक द्वारा वार्ड में राजस्व वसूली के साथ-साथ अवैध भवन निर्माण/अतिक्रमण के संबंध में निरीक्षण कर अपने जॉन के भवन इंजीनियर को रिपोटिंग करने पर संबंधित जोन नोटिस जारी करने, जोन स्तर पर नोटिस के संबंध में पृथक से रजिस्टर का संधारण करने और नोटिस के बाद भी कार्य बंद न होने पर जियोटेग फोटोग्राफ्स सहित एक सप्ताह के पश्चात् कार्यवाही हेतु नस्ती भवन अधिकारी भवन शाखा (विकास भवन) में प्रस्तुत करने निर्देश दिया गया है, साथ ही भवन शाखा अधिकारी को अंतिम नोटिस जारी करने और नोटिस के रिकॉर्ड को रजिस्टर में संधारित करने के साथ चेतावनी भी दी है, की यदि अब यह पाया जाता है कि जोन स्तर या भवन शाखा द्वारा समय सीमा में कार्यवाही नहीं की गई तो इसके लिए सम्बन्धित अफसर जवाबदेह होंगे। अतः समस्त जोन कमिश्नर, भवन अधिकारी एवं जोन के संबंधित उप अभियंता / सहायक राजस्व निरीक्षक उपरोक्तानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
