
बिलासपुर,,,, यातायात पुलिस ने फरमान जारी कर बताया है! कि लेफ्ट फ्री क्षेत्र में वाहन खड़े करने या रास्ता रोक कर खड़े होने वालों पर भारी भरकम जुर्माना देना होगा! यदि लोग समझाइश के बाद भी नियम और आदेश का बार-बार उल्लंघन करते पाए गए तो वाहन चालक का लायसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा! यातायात पुलिस के अतिरिक्त पुलिस कप्तान रामगोपाल करियारे ने बताया कि पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर जिले में सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आवागमन में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी! यातायात अतिरिक्त पुलिस कप्तान रामगोपाल करियारे ने जानकारी दिया कि शहर में विभिन्न चौक चौराहे और तिराहों पर बायी तरफ फ्री जोन घोषित है! बावजूद इसके लोग बीच रास्ते में खड़े होकर बाएं जाने वालों को बाधा पहुूंचाते हैं! बार बार निर्देश के बाद भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है!जिसके कारण चौक चौराहे पर अनावश्यक रूप से जाम की स्थिति बन जाती है! रामगोपाल करियारे ने जानकारी दिया कि रेड सिग्नल के दौरान आवागमन लेफ्ट से लेफ्ट फ्री यानि बाएं से बाएं जाने का मार्ग खुला रहता है! बावजूद इसके लोग रेड सिग्नल के दौरान लेफ्ट से लेफ्ट फ्री जोन में वाहन खड़ा कर देते है! जिसके कारण पीछे से आने वाले वाहन चालकों को चौक के लेफ्ट तरफ जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है! और भीड़ भी हो जाती है! जबकि शहर के प्रत्येक चौक चौराहों में संकेतक भी लगाए गए हैं! यह जानते हुए भी कि लेफ्ट से लेफ्ट फ्री मोड़” में वाहन खड़ी करना दण्डनीय अपराध है! यातायात टीम ने कई बार ऐसा करने वालों को चेतावनी के साथ जुर्माना भी लगाया है! लेकिन कोई असर होते नहीं दिखाई दिया है! वरिष्ठ पुलिस कप्तान के आदेश पर पुलिस यातायात टीम ने फैसला किया है! कि लेफ्ट टू लेफ्ट फ्री जोन में वाहने खड़ी करने वालों पर अब भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा! बावजूद इसके यदि लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं! तो लायसेंस निरस्त की कार्रवाई होगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
