
बिलासपुर,,, जिले के कोनी थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये के बिजली सुधार कार्य के लिए दिए गए सामान की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थी कार्तिकेश तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि सीएसपीडीसीएल के लगभग 60 से 70 लाख रुपये के एबी केबल, कंडक्टर, ट्रांसफार्मर और अन्य बिजली उपकरण कार्यस्थल से गायब हो गए हैं। इस मामले में विजय मिश्रा और उसके साथी पर चोरी करने का आरोप है।
पुलिस ने आरोपी विजय मिश्रा को मध्यप्रदेश के रीवा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन का पता लगाते ही पुलिस टीम ने रीवा में छापा मारा और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में विजय मिश्रा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, उसका साथी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
UncategorizedNovember 3, 2026पटाखा बाजार में नियमों का डंडा, बाहर बारूद का धंधा बेधड़क, अस्थाई कारोबारियों पर चेकिंग की मार, अवैध भंडारण करने वालों पर प्रशासन की मेहरबानी क्यों? पांच-पांच बाजार सजाए, फिर भी शहर बारूद के मुहाने पर, हादसा हुआ तो कौन देगा जवाब?
UncategorizedNovember 3, 2026मंदिर में घंटी, अस्पताल में कराह और पुराने बस स्टैंड की भट्टी में चियर्स, शराबियों की महफिल ने व्यापारियों का कारोबार किया चौपट, गाली-गलौच और हुड़दंग से अस्पताल स्टाफ भी परेशान, मर्डर के बाद भी आबकारी विभाग की मेहरबानी बरकरार…
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
