
बिलासपुर,,,जिले के सिरगिट्टी औद्योगिक परिक्षेत्र में स्थित राजश्री पान मसाला फैक्ट्री एक बार फिर विवादों में घिर गई है। स्थानीय नागरिकों ने फैक्ट्री संचालन में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रशासन से इसे बंद करने की मांग की है। फैक्ट्री प्रबंधन पर लगाए गए आरोपों में अवैध श्रमिक भर्ती, औद्योगिक सुरक्षा मानकों की अनदेखी, और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन प्रमुख हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बाहरी राज्यों से लाए गए श्रमिकों को बिना किसी पुलिस सत्यापन के नियुक्त किया गया है,

जिससे फैक्ट्री परिसर में आपराधिक गतिविधियों की आशंका बढ़ गई है। विजय सिंह मरावी और दिनेश कौशिक जैसे स्थानीय नागरिकों ने बताया कि फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं और अपशिष्ट जल न सिर्फ हवा और पानी को प्रदूषित कर रहा है, बल्कि आस-पास के निवासियों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डाल रहा है। साथ ही, नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि फैक्ट्री प्रबंधन स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में उपेक्षा कर रहा है। इससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन शीघ्र हस्तक्षेप नहीं करता, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। नागरिकों की मांग है कि फैक्ट्री में जारी अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यावरण और जनसुरक्षा की रक्षा की जा सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
