
बिलासपुर,,, पुलिस महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी राहुल तिवारी एवं पुलिस स्टाफ के टीम गठित कर लगातार महिला संबंधी अपराध छेड़छाड़/बलात्कार/मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 26.05.2025 को प्रार्थीया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि पूर्व में दिनांक 01.01.2025 से दिनांक 25.05.2025 तक मनीष सूर्यवंशी द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर शादी का झांसा देकर कई बार जबरदस्ती मेरी मर्जी के खिलाफ बलात्कार करता रहा है। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर थाना प्रभारी कोनी राहुल तिवारी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी की पतासाजी हेतु टीम लगायी गयी। रिपोर्ट के 05 घंटे के अंदर आरोपी मनीष सूर्यवंशी पिता दिलीप सूर्यवंशी उम्र 22 साल साकिन बिरकोना थाना कोनी जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा, थाना प्रभारी राहुल तिवारी और स्टाफ़ की सराहना की है ।
छेड़छाड़/बलात्कार/मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी राहुल तिवारी,उनि मनोरमा तिवारी, आरक्षक भास्कर साहू, उदय पाटले ,म.आर. उत्तरी भारती का सराहनीय योगदान है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
UncategorizedNovember 3, 2026पटाखा बाजार में नियमों का डंडा, बाहर बारूद का धंधा बेधड़क, अस्थाई कारोबारियों पर चेकिंग की मार, अवैध भंडारण करने वालों पर प्रशासन की मेहरबानी क्यों? पांच-पांच बाजार सजाए, फिर भी शहर बारूद के मुहाने पर, हादसा हुआ तो कौन देगा जवाब?
UncategorizedNovember 3, 2026मंदिर में घंटी, अस्पताल में कराह और पुराने बस स्टैंड की भट्टी में चियर्स, शराबियों की महफिल ने व्यापारियों का कारोबार किया चौपट, गाली-गलौच और हुड़दंग से अस्पताल स्टाफ भी परेशान, मर्डर के बाद भी आबकारी विभाग की मेहरबानी बरकरार…
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
