
बिलासपुर,,, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा की मीटिंग लेकर जिले में हो रही चोरियों पर अंकूश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है,

जिसके परिपालन में क्षेत्र में हो रहे चोरी के रोकथाम तथा आरोपियों के धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के द्वारा आज दिनांक 29.05.2025 को अभियान चलाकर क्षेत्र में संचालित कबाड़ दुकान का चेकिंग किया गया,

चेकिंग पर कबाड़ संचालक संतोष रजक के पास 1 टन 70 किलो टिन, लोहे का पाईप, व अन्य कबाड़ सामान किमती 26750 रू., इसी प्रकार कबाड़ संचालक सुरज पटेल के कब्जे से 2 टन 7 किलो लोहे का पाईप, टिन, साइकल का टूकड़ा व अन्य कबाड़ किमती 25000रू., असगर खान के कब्जे से 63 कि.ग्रा. अवैध कबाड़ किमती 10000रू. एवं संतोष सोनी के कब्जे से 2 टन 20 किलो कबाड़ किमती 10000 रू. का बरामद हुआ जिसे पृथक-पृथक विधिवत् कार्यवाही करते हुये जप्त कर आरोपियों द्वारा चोरी के सामान खरीदने में सुधार नहीं करने पर आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
आरोपी 👇👇👇
1. संतोष रजक पिता स्व. इतवारी रजक उम्र 40 वर्ष निवासी चांटीडीह, पठानपारा सरकण्डा।
2. सुरज पटेल पिता बोधन पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी सुभाष चौक चिंगराजपारा।
3. असगर खान पिता लतिफ खान उम्र 44 वर्ष निवासी संजय नगर चांटीडीह।
4. संतोष सोनी पिता किशन सोनी उम्र 42 वर्ष निवासी जबड़ापारा सरकण्डा।
जप्त समान
4 कबाड़ियों के कब्जे से 6 टन 60 कि.ग्रा. अवैध कबाड़ किमती 71750 रू. किया गया जप्त।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
