
बिलासपुर,,, नारकोटिक्स दवाईयों की अवैध बिक्री पर निगरानी बढ़ाने के लिए मेडिकल दुकानों पर सीसीटीवी लगाना अनिवार्य किया गया है! बावजूद इसके तखतपुर की एक दवाई दुकान श्री मेडिकल एवं जनरल स्टोर में सीसीटीवी स्थापित होना नहीं पाया गया! खाद्य एवं औषधि प्रशासन निरीक्षक सुनील पण्डा ने गुरुवार को तखपुर के 16 दवाई दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया! उन्होंने श्री मेडिकल स्टोर के संचालक को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए हैं!
कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं सीएमएचओ डॉ0 प्रमोद तिवारी के निर्देश पर सभी मेडिकल दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है! अवैध नारकोटिक्स दवाईयों के सेवन से युवा पीढ़ी के स्वास्थ्य पर विपरित असर होता है! असमय वे काल के गाल में समा जाते हैं। एन कार्ड समिति की बैठक में इन दवाईयों के स्रोत मेडिकल दुकानों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। तखतपुर के शेष 15 मेडिकल दुकानों में सीसीटीवी होना पाया गया। श्री पण्डा ने सभी दुकान मालिकों को हिदायत देते हुए कहा कि ये उपकरण केवल दिखावे के लिए नहीं होने चाहिए। सही तरीके से ये काम करते रहें, इन्हें देखने का काम उनका है। कभी भी जरूरत पड़ने पर डेटा उन्हें उपलब्ध कराना होगा!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
