
बिलासपुर,,, विकास के नाम पर की जा रही तोड़फोड़ और उसमें की जा रही राजनीति व भेदभाव से अब जनाक्रोश भड़कने लगा है। लोग दलाली का आरोप लगा पूछ रहे है कि भाजपा नेता और रसूखदारों के अवैध अट्टालिकाओं में बुलडोजर चलवाने की हिम्मत क्यो नहीं क्या केवल गरीबो के झोपड़े तोड़े जाएंगे। अपने मोहल्ले के कैंसर पीड़ित बच्चे के परिवार के लिंगियाडीह में तोड़े गए मकान के सदमे की वजह हुई बीमार बच्चे की मौत से बिफरी यशोदा देवी ने नेताओ अफसरों पर और भी गम्भीर आरोप लगाए सुनिए वे क्या कह रही!

ये है मामला
बुधवार को निगम अमले ने सड़क चौड़ीकरण के लिए लिंगियाडीह में अपोलो के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई की! जैसे ही एक्सीवेटर सड़क किनारे संतोष यादव के घर को तोड़ने पहुँचा संतोष के मासूम बच्चों और पड़ोसियों ने बताया कि संतोष का छोटा बेटा गम्भीर बीमारी से ग्रसित है! इसलिए वह अपनी पत्नी के साथ उसका इलाज कराने रायपुर गए है! परन्तु अफसर नही माने! संतोष ने कॉल कर अफसरों से निवेदन किया कि वह अभी रायपुर से लौट रहा और बच्चे की बीमारी के कारण परेशान है इसलिए उसे दो चार दिन की मोहलत दे दे पर अफसर नही माने उसके घर को तोड़वा दिया। संतोष जब तक पहुँचा उसके सपनो का आशियाना जमींदोज हो चुका था। उसे जो सरकारी आवास दिया गया वह एकदम जर्जर है वहा पीने के पानी तक कि व्यवस्था नही इसलिए उसे रट बिलखते अपने रिश्तेदार के घर पर डेरा डालना पड़ा!
जमींदोज घर को देख लगा सदमा
बच्चे को कीमोथेरेपी कराकर वह अपने रिश्तेदार के घर परिवार समेत ठहरा! गुरुवार को सुबह जब बच्चे ने जब चिकन खाने और टूटे घर को दिखाने जिद की तो संतोष उसे अपनी बाइक पर बिठाकर घर दिखाने निकला! बच्चे ने घर को देखा तो उसे सदमा लगा जिससे घर पहुचने के कुछ देर उसकी मौत हो गई! बच्चे की मौत की खबर लगते ही पूरे मोहल्ले में आक्रोश फैल गया! इसीलिए शुक्रवार को आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने वार्ड के कांग्रेस पार्षद दिलीप पाटिल के नेतृत्व में शव को एम्बुलेंस पर रखकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगा दोषी अफसरों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को रहने लॉयक मकान देने की मांग की!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 3, 2026पटाखा बाजार में नियमों का डंडा, बाहर बारूद का धंधा बेधड़क, अस्थाई कारोबारियों पर चेकिंग की मार, अवैध भंडारण करने वालों पर प्रशासन की मेहरबानी क्यों? पांच-पांच बाजार सजाए, फिर भी शहर बारूद के मुहाने पर, हादसा हुआ तो कौन देगा जवाब?
UncategorizedNovember 3, 2026मंदिर में घंटी, अस्पताल में कराह और पुराने बस स्टैंड की भट्टी में चियर्स, शराबियों की महफिल ने व्यापारियों का कारोबार किया चौपट, गाली-गलौच और हुड़दंग से अस्पताल स्टाफ भी परेशान, मर्डर के बाद भी आबकारी विभाग की मेहरबानी बरकरार…
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
UncategorizedNovember 2, 2026मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने खोवा-मावा और कुंदा पर कसी नकेल, कहीं मिठास में मिलावट का खेल तो नहीं? अनुराधा, गुड़िया और किशोर स्वीट्स से सैंपल उठाकर लैब भेजे, अब रिपोर्ट खोलेगी मिठाई की असली पोल…
