
जांजगीर,,, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है! टीआई से लेकर सहायक उप निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है! इस संबंध में जिले के पुलिस कप्तान विजय कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी किया है! तबादले की सूची में 8 पुलिसकर्मी के नाम शामिल है!


जारी आदेश के मुताबिक, बलौदा थाना प्रभारी मनीष तम्बोली को पुलिस लाइन शिकायत शाखा भेजा गया है! निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को बम्हनीडीह थाना से स्थानांतरित कर बलौदा थाना की कमान सौंपी गई है! वहीं निरीक्षक कमलेश शेंडे को यातायात थाना से स्थानांतरित कर बम्हनीडीह थाना प्रभारी बनाया गया है! उप निरीक्षक पारस पटेल को नवागढ़ थाना से मुलमुला थाना भेजा गया है! उप निरीक्षक विनोद जाटवर को मुलमुला थाना से रक्षित केंद्र, जांजगीर भेजा गया सहायक उप निरीक्षक सियाराम यादव को पुलिस लाइन से शिवरीनारायण थाना भेजा गया है! वहीं एएसआई नीलमणि कुसुम को शिवरीनारायण थाना से बम्हनीडीह थाना भेजा गया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 3, 2026पटाखा बाजार में नियमों का डंडा, बाहर बारूद का धंधा बेधड़क, अस्थाई कारोबारियों पर चेकिंग की मार, अवैध भंडारण करने वालों पर प्रशासन की मेहरबानी क्यों? पांच-पांच बाजार सजाए, फिर भी शहर बारूद के मुहाने पर, हादसा हुआ तो कौन देगा जवाब?
UncategorizedNovember 3, 2026मंदिर में घंटी, अस्पताल में कराह और पुराने बस स्टैंड की भट्टी में चियर्स, शराबियों की महफिल ने व्यापारियों का कारोबार किया चौपट, गाली-गलौच और हुड़दंग से अस्पताल स्टाफ भी परेशान, मर्डर के बाद भी आबकारी विभाग की मेहरबानी बरकरार…
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
UncategorizedNovember 2, 2026मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने खोवा-मावा और कुंदा पर कसी नकेल, कहीं मिठास में मिलावट का खेल तो नहीं? अनुराधा, गुड़िया और किशोर स्वीट्स से सैंपल उठाकर लैब भेजे, अब रिपोर्ट खोलेगी मिठाई की असली पोल…
