
रायपुर,,,, महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा चिटफण्ड के लंबित प्रकरणों में फरार आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये है! इसी तारतम्य में थाना न्यू राजेन्द्र नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 262/2019 धारा 420, 34 भादवि., 6, 10 छ.ग. के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधि0 2005, 3, 4, 5, 6 द प्राईज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम (पाबंदी) अधिनियम के प्रकरण में न्यू राजेन्द्र नगर स्थित अशोका मिलेनियम स्थित सांई प्रसाद प्रापर्टीज लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर बाला साहब भापकर, वंदना भापकर, शशांक भापकर, शैलेष अमृत भोईर एवं अन्य द्वारा प्रार्थी संतोष कुमार साहू तथा अन्य आवेदकों को अपनी उक्त चिटफण्ड कम्पनी में निवेश करने हेतु विभिन्न तरह से लोक लुभावन स्कीम बता कर राशि जमा करने पर अधिक ब्याज देने व साढ़े छः वर्ष में दोगुना लाभ देने का प्रलोभन देकर प्रार्थी तथा अन्य आवेदकों के लाखों रूपये कम्पनी में निवेश कराकर निवेशको से छलकपट धोखाधड़ी कर राशि लेकर कम्पनी के डायरेक्टर एवं अन्य कर्मचारी फरार हो गये थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पूर्व में उपरोक्त चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर बाला साहब भापकर, वंदना भापकर, शशांक भापकर को गिरफ्तार किया जा चुका है! घटना में संलिप्त कम्पनी के अन्य डायरेक्टर घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे! एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा फरार आरोपियों के संबंध में लगातार जानकारी एकत्र करते हुये तकनीकी विश्लेषण व अन्य माध्यमों से फरार आरोपियों को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थें। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त उक्त चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर शैलेष अमृत भोईर की उपस्थिति पुणे महाराष्ट्र में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर.पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह के निर्देशन व निरीक्षक नरेश पटेल के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर टीम को पुणे रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा पुणे पहुंच कर कैम्प कर आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में कम्पनी के फरार डायरेक्टर आरोपी शैलेष अमृत भोईर को पुणे महाराष्ट्र से पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – 👇👇
शैलेष अमृत भोईर पिता अमृत भोईर उम्र 34 साल निवासी भोईर आली केशव नगर नानाई कृपा चिंचवाड़ थाना चिंचवाड़ जिला पुणे शहर (महाराष्ट्र)।*
कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, प्र.आर. घनश्याम साहू, चिंतामणी साहू, महेन्द्र राजपूत, रविकांत पाण्डेय, आर. राजकुमार देवांगन, विक्रम वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, नितेश राजपूत, अभिषेक सिंह तोमर तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से उपनिरीक्षक डी.डी.मानिकपुरी एवं सउनि. राजेन्द्र गौतम की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 3, 2026पटाखा बाजार में नियमों का डंडा, बाहर बारूद का धंधा बेधड़क, अस्थाई कारोबारियों पर चेकिंग की मार, अवैध भंडारण करने वालों पर प्रशासन की मेहरबानी क्यों? पांच-पांच बाजार सजाए, फिर भी शहर बारूद के मुहाने पर, हादसा हुआ तो कौन देगा जवाब?
UncategorizedNovember 3, 2026मंदिर में घंटी, अस्पताल में कराह और पुराने बस स्टैंड की भट्टी में चियर्स, शराबियों की महफिल ने व्यापारियों का कारोबार किया चौपट, गाली-गलौच और हुड़दंग से अस्पताल स्टाफ भी परेशान, मर्डर के बाद भी आबकारी विभाग की मेहरबानी बरकरार…
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
UncategorizedNovember 2, 2026मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने खोवा-मावा और कुंदा पर कसी नकेल, कहीं मिठास में मिलावट का खेल तो नहीं? अनुराधा, गुड़िया और किशोर स्वीट्स से सैंपल उठाकर लैब भेजे, अब रिपोर्ट खोलेगी मिठाई की असली पोल…
