
बिलासपुर,,, मुंगेली जिलान्तर्गत फास्टरपुर क्षेत्र के ग्राम सिपाही के हेमंत कुमार ने राज्यपाल को पत्र भेजकर शिक्षको के युक्तियुक्तकरण की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के दो उपमुख्यमंत्री के अतिशेष पद को भी युक्तियुक्त-करण की तर्ज पर समाप्त करने की मांग कर खलबली मचा दी है!राजभवन के पते पर राज्यपाल रमेन डेका को भेजा गया पोस्टकार्ड जमकर वायरल हो रहा है! हेमंत ने राज्यपाल को भेजे गए पत्र में कहा है! कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के होते हुए दो अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री है! जिनके वेतन, भत्ते से लेकर सुख्ता व्यवस्था इत्यादि में व्ययभार अधिक होने के कारण शिक्षा व 57,000 शिक्षक भर्ती में वित्त की समस्या आ रही है जिसे कम करने के लिए स्कूलो का युक्तियुक्तकरण कर स्कूलों को बंद नही पड़ोस के स्कूल में समायोजित करने की बात कही जा रही तो ये क्यो नही। उन्होंने सरकार के वित्तीय भार/व्ययभार को कम करने उपमुख्यमंत्रियों के वेतन भत्ता में कटौती कर इन पदों को समाप्त कर शिक्षा व्यवस्था को बचाने की मांग की है, की जब 1 मुख्यमंत्री है तो फिर 2 उपमुख्यमंत्री और उनके वेतन भत्ते पर इतना खर्च क्यो।
आप भी उस पोस्टकार्ड को देख लीजिए जिसमे हेमंत ने राजपाल से इस आशय की मांग की है!

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
