
बिलासपुर,,, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31मई के अवसर पर आज जनजागरूकता रैली निकाली गई! कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय परिसर से प्रचार वाहन और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया! रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभाव के बारे में जागरूक किया! स्वयं, परिवार, समाज और देश हित में तंबाकू छोड़ने की अपील की गई! तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिले में 250 दुकानों के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई! मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल तथा सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे!

तंबाकू के दुष्प्रभाव तथा समाज में बढ़ रही नशे के खिलाफ जागरूकता लाने तथा बिलासपुर जिले को नशा मुक्त जिला बनाए जाने हेतु जिला कार्यालय परिसर में कार्यक्रम के अवसर पर एनसीसी व डीपी विप्र कॉलेज के छात्रों तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा बड़े स्तर पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया! जिसमें लोगों को प्रचार रथ के माध्यम से कोटपा अधिनियम की विभिन्न धाराओं जैसे कि 4,5,6 एवं 7 के बारे में जानकारी तथा तंबाकू एवं अन्य प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन करने पर शरीर में होने वाले हानिकारक प्रभावों के विषय में जानकारी देते हुए शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थान पर लोगों को इस विषय पर जागरूक किया गया!

कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ बी.के वैष्णव तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पियुली मजूमदार के निर्देशानुसार इस दिवस पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में औषधि निरीक्षक, जिला सलाहकार तथा पुलिस विभाग के सहयोग से कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं पर हो रहे उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई की गई! चालानी कार्रवाई गांधी चौक एरिया, पुराना बस स्टैंड, गोल बाजार एवं शहर में स्थित प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई की गई! जिसमें कुल 240 दुकानदारों का जुर्माना बतौर चालान काटा गया!

जिला बिलासपुर में समस्त शासकीय विभागों को तम्बाकू मुक्ति क्षेत्र घोषित करने तथा नगर निगम अंतर्गत संचालित कचरा उठाने वाली गाड़ियों में तंबाकू के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता लाने हेतु जिंगल के माध्यम से प्रचार प्रसार करने हेतु विभाग को निर्देशित किया है! कार्यक्रम अंतर्गत आज जिला अस्पताल बिलासपुर, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा उप स्वास्थ्य केदो में भी विभिन्न विभिन्न कार्यक्रमों जन जागरूकता रैली तथा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया! जिसमें मुख्य रूप से अस्पतालों में संचालित तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र में समस्त तंबाकू सेवन करने वाले मरीज का प्रशिक्षण एवं मरीजों को तंबाकू छोड़ने हेतु उन्हें प्रेरित किया गया! रैली के आयोजन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम जिला प्रकोष्ठ से नोडल अधिकारी के साथ-साथ जिला सलाहकार एवं फाइनेंस एवं लॉजिस्टिक ऑफिसर भी शामिल हुए!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
