
बिलासपुर,,,, सोशल मीडिया प्लेटफार्म में फर्जी आईडी और प्रोफाइल बनाकर वीडियो वायरल कर अभद्र भाषाओं में टीका टिप्पणी के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवती और एक युवक को पकड़ने में सफलता पाई है! जहां इन तीनों आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किया गया! कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी तरूण उपाध्याय पिता टेकलाल उपाध्याय उम्र 26 वर्ष निवासी मन्नू लाल शुक्ला स्कूल के सामने गोंडपारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर के द्वारा दिनांक 01.04.25 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आवेदक के मोबाईल नं.-8817558315 में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फर्जी इंस्टाग्राम आईडी प्रोफाईल बनाकर आवेदक का फोटो आईडी बनाकर परिवार, उसके मंगेतर एवं परिचितों फोटो डालकर उस पर आवेदक का मोबाईल नंबर डालकर उसके संबंध में अभद्र कमेंट लिखकर आवेदक खिलाफ शिकायत करने के लिए बोला जा रहा है! पूर्व में आवेदक के उक्त नंबर का उपयोग कर चेटिंग किया गया था! जिसे सायबर सेल बिलासपुर से बंद कराया गया था! अनावेदको के द्वारा पूनः इंस्टाग्राम आईडी बनाकर प्रोफाईल फोटो एवं मोबाईल नंबर डालकर आवेदक के परिवार, एवं ससुराल पक्षों को फोटो एवं चेटिंग कर अश्लील कमेंट किये जाने के शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में अप.क.-177/2025 धारा 79.3(5) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट का अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना किया जा रहा था! प्रकरण में उपयोग किये गये मोबाईल नंबरों का नाम पता आईपी डिटेल रिकार्ड की जानकारी सायबर सेल के माध्यम से मेटा प्लेटफार्म से प्राप्त की गई जिसमें अनावेक (1) अरूण कुमार कंवर पिता प्रहलाद सिंह कंवर निवासी पोडी थाना सीपत मोबाईल नं-9584230613 (2) कौशिल्या कुमारी कवर पिता चमरा सिंह कंवर निवासी पोळी सीपत मोबाईल नं-7804055103 (3) कुमारी संगीता पिता राम खिलावन ग्राम पोडी सीपत जिला बिलासपुर मोबाईल नं.- 7489321556 के नाम पर दर्ज होना पाये जाने से प्रकरण के आरोपियों को निवास स्थान सीपत से दबिश देकर पकडा गया जो अपराध करना स्वीकर किये है घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन को पेश किया जिसे जप्त किया गया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 01.-अरूण कुमार कंवर पिता प्रहलाद सिंह कंवर उम्र 21 वर्ष निवासी मानीभाठा ग्राम पोडी थाना सीपत जिला बिलासपर छ.ग.।
02-संगीता वर्मा पिता श्री राम खिलावन वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी अमलीपारा मस्जीद चौक पोडी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.।
03.-कौशिल्या कुमारी कंवर पिता चमरा सिंह कंवर उम्र 25 वर्ष निवासी डिपरापारा ग्राम पोडी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि गजेन्द्र शर्मा हमरान स्टॉफ आर गोकुल जांगडे, धीरेन्द्र सिंह, मआर पुष्पा खरे, प्रेम कुमार के विशेष योगदान रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
