
बिलासपुर,,, पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्र के वारंटियों के घर पुलिस ने दबिश दी और 39 वारंटियों को गिरफ्तार किया! जिसमें से 13 स्थायी वारंटी और 26 गिरफ्तारी वारंटी शामिल है। इस दौरान लम्बे समय से फरार 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है! पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 मई एवं 01 जून 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में शहरी थाना क्षेत्रों में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया! इस दो दिवसीय अभियान के दौरान सिविल लाइन, सरकंडा, तोरवा, कोतवाली, सकरी, चकरभाठा थाना क्षेत्र में सक्रिय गुंडा व निगरानी बदमाशों के घर पर जाकर गुजर-जाँच की गई और थानों में तलब कर पूछताछ किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी की गई! इस अभियान के दौरान 13 स्थायी वारंट एवं 26 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 39 वारंट तामील किए गए! सालों से फरार 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। कुल 147 गुंडे एवं निगरानी बदमाशों को चेक किया गया! थाना न आने वाले गुंडे एवं निगरानी बदमाशों को उनके घर पर जाकर चेक किया गया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
