
बिलासपुर,,, जिला प्रशासन के निर्देश पर खनिज विभाग ने रेत, गिट्टी, मुरूम, चुना पत्थर और डोलोमाइट समेत सभी खनिजों की कीमत बढ़ा दी है! नई दर से जिले के खनिज विभाग को पहले की तुलना में लगभग दुगना राजस्व मिलेगा! यही नहीं अवैध खनिजों के उत्खनन और परिवहन पर लगने वाला जुर्माना भी लगभग दुगना हो जाएगा! कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा गठित कमेटी ने खनिजो के बाजार मूल्य का नए सिरे से निर्धारण किया है! बिलासपुर जिले में 2019 के बाद खनिजो की नई दरों का निर्धारण नहीं हुआ था! समान्यतः जब खनिजो की रॉयल्टी या अन्य करों में राज्य शासन कोई वृद्धि करता है! तो उसी अनुपात में सभी दरों में बढ़ोतरी होती है और उसी आधार पर ही बाजार मूल्यों का निर्धारण किया जाता है! वर्ष 2018 के पश्चात् रॉयल्टी अथवा किसी भी करो में बढ़ोतरी नहीं हुई थी लेकिन खनिजो के खनन में उपयोग किये वाले मशीनों, डीजल की दरों, बिजली की दरों, भूमि के किराये की दरों, मजदूरी की दरों में व्यापक वृद्धि होने के कारण बाजार में खनिज शासकीय दरों के मुकाबले कहीं अधिक कीमत में बेचा जा रहा है। शासकीय बाजार मूल्य कम होने के कारण अवैध खनिजो के परिवहन, उत्तखनन और भंडारण में जप्त खनिजो पर जुर्माना भी कम लग रहा था।कलेक्टर द्वारा गठित कमिटी ने खनिजो के बाजार मूल्य में वृद्धि के सभी कारणों पर विचार करके और बाजार में वर्तमान में चल रहे दरों के आधार पर खनिजो के लिए नया बाजार मूल्य निर्धारित किया है।कलेक्टर द्वारा सभी निर्माण विभागों को भी नये दरों के हिसाब से राशि काटने के लिए पत्र जारी किया है। निर्माण विभागों में नई दर 1 जून 2025 से जारी होने वाले टेंडर में लागू होगा। 1 जून 2025 से दर्ज होने वाले सभी खनिजों के अवैध उत्तखनन, परिवहन एवं भंडारण में जप्त खनिज मात्र पर ये डर लागू होगा। खनिज विभाग ने जो नया दर लागू किया है उसके अनुसार चुना पत्थर 251 रु प्रति टन से बढ़ा कर 416 रु प्रति टन, डोलोमाईट 265 से बढाकर 430 रु प्रति टन, साधारण पत्थर 401 रु प्रति घन मीटर से 671 रु प्रति घन मीटर, रेत, मिट्टी, मूरम 184 रु प्रति घनमीटर से बढ़ा कर 360 रु प्रति घन मीटर किया गया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
