
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में पदस्थ डॉक्टर दंपती संजय बंजारे और उनकी पत्नी पल्लवी बंजारे पर मकान बेचने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है! अब दोनों डॉक्टर फरार हैं! और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है!
जानकारी के अनुसार, रायगढ़ निवासी ठेकेदार चंदन सिंह ने वर्ष 2024 में रायपुर के माठपुरैना इलाके में स्थित एक मकान का सौदा डॉक्टर दंपती से किया था! सौदा 47 लाख रुपये में तय हुआ और चंदन ने 15 लाख 50 हजार रुपये एडवांस दे दिए! लेकिन ना तो मकान की रजिस्ट्री कराई गई और ना ही पैसे लौटाए गए!
जांच में यह भी सामने आया है! कि इसी मकान को डॉक्टर दंपती ने बिलासपुर के आशीष टंडन और रायपुर के मोहम्मद तौसीफ को भी बेचने का झांसा दिया था! और उनसे भी एडवांस राशि ली गई थी! जबकि वह मकान पहले से ही एलआईसी के पास गिरवी रखा हुआ है!
जब लोगों ने पैसे वापस मांगे, तो डॉक्टर दंपती ने उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दीं! इसके बाद चंदन सिंह ने रायगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई! एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही डॉक्टर दंपती SIMS में ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं! और उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं!
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है! और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
