
00 मामला ऑपरेशन सिंदूर एऊ प्रधानमंत्री श्री मोदी के खिलाफ शोषल मीडिया में अमर्यादित पोस्ट का
00 भाजपा के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई को बताया सही
बिलासपुर,,, फेस बुक पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर चर्चा में आये पूर्व विधायक अरुण तिवारी को आखिरकार सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है!
आरोप है! कि श्री तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई।
बताया जाता है कि आरोपी श्री तिवारी अपने फार्म हाउस में ठहरे हुए थे, जहां रतनपुर पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सिविल लाइन थाना लाया गया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूर्व विधायक के खिलाफ भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में आईटी एक्ट और भड़काऊ भाषण से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्ट की जांच के बाद यह पाया गया कि उससे साम्प्रदायिक सौहार्द्र को ठेस पहुंच सकती थी और आम जनमानस में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। इसी आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई है।
सिविल लाइन थाना पुलिस पूर्व विधायक श्री तिवारी से पूछताछ और उनके मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
