
बिलासपुर,,,जोन क्रमांक 5 देवकीनंदन औषधालय से चंद कदम की दूरी शनिचरी के गली के ऊपर लेंटर डाल कर एक कारोबारी द्वारा लेटर डलवाकर निर्माण कराने के मामले को जोन कमिश्नर ने संज्ञान में लिया है। उनका कहना है कि सम्भवतः यह निर्माण पूजा मैचिंग सेंटर का है, टीम द्वारा सर्वे कराने के बाद संस्थान के संचालक को नोटिस जारी कर निर्माण से सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा जाएगा!

मीडिया ने फोटो वीडियो समेत खबर प्रसारित कर जोन कमिश्नर और भवन शाखा अधिकारी का ध्यान आकृष्ठ करा जानकारी मांगी थी की ये निर्माण सही है या गलत जोन कमिश्नर ने बताया कि पोर्टल की खबर को संज्ञान में लेकर उन्होंने टीम भेजकर मौके का निरीक्षण कराया है, सम्भवतः ये निर्माण पूजा मेचिंग सेंटर का ही है। उन्हें नोटिस जारी कर निर्माण से सम्बंधित दस्तावेज मंगाकर परीक्षण करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
