
बिलासपुर,,, थाना सरकंडा क्षेत्र में मोबाइल और सोने की चेन की झपटमारी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है! यह घटना 30 मई 2025 की रात लगभग 11:45 बजे की है! जब प्रार्थी राममूर्ति साहू, जो पेशे से शिक्षक हैं! अपने ससुराल से लौटते समय चांटीडीह मोड़ के पास मोबाइल से बात कर रहे थे! इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उनका मोबाइल और गले की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए!
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इस झपटमारी में मनीष गंधर्व उर्फ दादू, पिता धन्नू गंधर्व, उम्र 19 वर्ष, निवासी शनिचरी बाजार, सरकंडा और उसका एक साथी शामिल थे।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मनीष गंधर्व को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया और झपटे गए सामान की बरामदगी भी करवाई। पुलिस ने आरोपी के पास से पीड़ित का मोबाइल फोन और सोने की चेन बरामद की है, जिनकी कुल कीमत लगभग 90,000 रुपये आंकी गई है।
आरोपी मनीष गंधर्व को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, उसका साथी अंकित साहू अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
इस पूरे अभियान में प्रआर प्रमोद सिंह, प्रआर बलवीर सिंह, आर विवेक राय, आर विकास यादव, आर संजीव जांगड़े और आर एसके पाटले की सराहनीय भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
