
रायपुर,,, फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर और वीरेन्द्र सिंह तोमर के भाठागांव स्थित मकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई! सर्च वारंट के तहत तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, एंटी क्राइम यूनिट व रक्षा टीम की संयुक्त कार्रवाई में करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की गई!

मकान से 35 लाख से अधिक नकद, सोने-चांदी के जेवर, बीएमडब्ल्यू, थार, ब्रेजा वाहन, हथियार, कारतूस, दस्तावेज व डिजिटल उपकरण जब्त किए गए! रिवॉल्वर, पिस्टल और कारतूस मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग मामला दर्ज किया गया है!

थाना तेलीबांधा रायपुर में दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी रोहित सिंह तोमर की लगातार पतासाजी की जा रहीं है! किंतु आरोपी का पता नहीं चलने पर प्रकरण में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय रायपुर से आरोपियों के भाठागांव स्थित सांई विला मकान का सर्च वारंट प्राप्त कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना पुरानी बस्ती एवं रक्षा टीम की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04.06.25 को मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी रोहित सिंह तोमर के मकान से *नगदी रकम 35,10,300/- रूपये, 734 ग्राम सोने के जेवरात, 125 ग्राम चांदी के जेवरात, बी.एम.डब्ल्यू वाहन क्रमांक सी जी 04 एल सी 1111, थार वाहन क्रमांक सी जी 04 पी ए 0017, ब्रेजा वाहन क्रमांक सी जी 04 एन एस 1917, सी.पी.यू., आई-पेड, लैपटॉप, चेक एटीएम कार्ड, डी.व्ही.आर., ईस्टॉम्प, पैसो के लेन-देन के हिसाब का रजिस्टर, जमीनों के दस्तावेज, नोट गिनने का मशीन, अवैध रूप से रखें 05 नग लोहे का तलवार, 01 नग रिवाल्वर, 01 नग पिस्टल, जिंदा राउण्ड एवं आवाजी कारतूस* जप्त किया गया है। आरोपीगण द्वारा अवैध रूप से 01 नग रिवाल्वर, 01 नग पिस्टल, जिंदा राउण्ड एवं आवाजी कारतूस रखने पर आरोपीगण के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में पृथक से आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की जा रहीं है। प्रकरण में आरोपी रोहित सिंह तोमर फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
