
बिलासपुर,,, बुधवार को ईदगाह चौक स्थित प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। सामूहिक बीमा पर निर्णय बैठक में मुख्य रूप से सभी पत्रकार साथियों का सामूहिक बीमा कराने पर जोर दिया गया। इस पहल का उद्देश्य पत्रकारों को सुरक्षा और समर्थन प्रदान करना है। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में सामूहिक बीमा योजना को लागू किया जाएगा, जिससे पत्रकार साथियों को आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक सहायता मिल सके। परिचय पत्र वितरण बैठक में पत्रकारों को परिचय पत्र वितरित किए गए, जो उनकी पहचान और कार्यक्षमता को मजबूत करेंगे। इस पहल से पत्रकारों को अपने कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। फोटो जर्नलिस्ट शेखर गुप्ता पर हमले की निंदा बैठक के दौरान फोटो जर्नलिस्ट शेखर गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की गई। सभी पत्रकार साथियों ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और राज्य शासन से पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू करने की मांग की। महासंघ ने यह स्पष्ट किया कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे बिना किसी डर के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उपस्थित प्रमुख सदस्य बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ,कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष डब्बू ठाकुर, प्रदेश महासचिव पंकज खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष कमल दुसेजा सहित वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र पांडे, सुधीर तिवारी, भूषण श्रीवास, अनीश गंधर्व, मोती भाऊ, रणजीत खनूजा, कमल प्रकाश, रेशमा लहरे, गीता सोनचे और पिंटू दुबे उपस्थित रहे। इसके अलावा पत्रकार साथी इस बैठक में शामिल हुए।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 30, 2026अजित मिश्रा के नेतृत्व में प्रेस क्लब की दहाड़! पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली पर शासन को सौंपा ज्ञापन, फर्जी पत्रकारिता पर नकेल कसने की मांग, 5 साल के अनुभव का फॉर्मूला पेश—अब डिजिटल पत्रकारिता में कौन असली, कौन नकली, जांच से खुलेगा राज…
UncategorizedOctober 30, 2026चार साल की जांच, 22 आरोपी और कोर्ट में सब बरी, संजू त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस की विवेचना पर उठे सवाल, षड्यंत्र साबित करने में नाकामी का आरोप, भाई कपिल समेत सभी आरोपियों को राहत, अब खाकी से सवाल सबूत कहां गए, विवेचना में चूक किसकी?
UncategorizedOctober 30, 2026सुबह-सुबह अलका एवेन्यू में जांच एजेंसियों की एंट्री, कोयला कारोबारी के ठिकाने पर EOW-ACB की रेड, फाइलों से मोबाइल तक खंगाल रही टीम, रायपुर-कोरबा-बिलासपुर में एक साथ हलचल, कोयले के कारोबार में कौन-सा राज दबा है, जांच के बाद खुलेगा पूरा पिटारा…
UncategorizedOctober 30, 2026बतासा में मिठास कम, गंदगी का तड़का ज्यादा, खाद्य विभाग का छापा, 418 किलो बतासा कचरे के हवाले, श्रीराम कन्फेक्शनरी पर बंदी का फरमान, 27 हजार का माल बर्बाद, मौसा जी स्वीट्स से भी पेड़ा-काजू कतली के सैंपल, मिठाई बाजार में हड़कंप…
