
00 वैध-अवैध को लेकर निगम की हो रही जमकर फजीहत
00 कार्रवाई करने के बजाय रसूखदार अवैध निर्माणकर्ताओं के प्रवक्ता की तरह बयान दे रहे जिममेदार
बिलासपुर,,, दुर्भाग्य है! न्यायधानी का जिन्होंने खुद नियम विरुद्ध आवासीय भूखण्ड पर व्यवसायिक और अनुमति विरुद्ध काम्प्लेक्स खड़ा कर लिया, वैध- अवैध का धर्मदंड उन्ही के हाथ है! गरीबो के झोपड़ों को एक झटके में ढहाने वाले ये अफसर बड़े लोगों के निर्माण पर प्रवक्ता की तरह किस तरह कुछ भी बोलकर बचाव करते है! आप खुद देख लीजिए! मेयर के हड़काने के बाद ज्वाली नाला रोड के अवैध निर्माण की कार्रवाई को अधूरा छोड़कर लिंगियाडीह भागे निगम प्रशासन के अमले को वहाँ भी विरोध और पक्षपात का आरोप झेलना पड़ा! दम्पत्ती की गैर मौजूदगी में यहाँ की गई तोड़फोड़ के सदमे से परिवार के कैंसर पीड़ित मासूम बच्चे की मौत को लेकर जमकर बवाल हुआ!!!

फजीहत और जनाक्रोश को देखते हुए निगम के अमले को यहां से भी भागना पड़ा! जिसको लेकर निगम की जमकर फजीहत हो रही! सफेद झूठ नगर निगम के भवन शाखा अधिकारी कह रहे कि ज्वाली नाला वैकल्पिक मार्ग पर 3 अवैध निर्माण तोडे गए है! शेष 3 को निर्माता खुद तोड़ रहे आप खुद देखिये जैसा था! वैसा ही है! एक ईंट भी नही टूटी आप खुद समझ सकते है! कि चल क्या रहा क्यो भवन शाखा अधिकारी को झूठ बोलना पड़ रहा!
क्या वैध हो गया ज्वाली पुल का निर्माण,?
महापौर और उनके पति ने अपने समाज के व्यापारियों के तोड़े गए भवन को लेकर निगम के अफसरों को ऐसा हड़काया कि अमला इधर पलटकर देखने तक नही आया! न्यूज बास्केट की टीम ने उनसे जानना चाहा तो क्या वैद्य हो गए ज्वाली पुल रोड के सारे निर्माण आप खुद सुनिए वे कैसे अवैध निर्माणकर्ताओं के प्रवक्ता की तरह बयान दे रहे…!!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
