
रायपुर,,,, गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में ई-स्कूटी और 8.75 लाख रुपये की लूट की वारदात को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कंपनी का चालक हुलेश देवांगन और उसका साथी रूपेश साहू गिरफ्तार हुए!!!!सूरज सिंह ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह तनिष इंटरप्राईजेस में करीबन ढाई साल से अपने साथी नूतन देवांगन के साथ मुंशी का काम करता है और तेलधानी नाका में आफिस है जहां से पैसों का आवक – जावक का हिसाब रखते हैं। दिनांक 03.06.2025 को आफिस का हिसाब किताब कर बचे नगदी रकम 8,75,800/- रूपये को अपने मालिक को फोन से बात करने पर उक्त रकम को अन्ना चौक गुढियारी के घर में लाकर छोडना बोलने पर प्रार्थी अपने ई- स्कुटी की डिक्की में उक्त रकम को एक सफेद रंग के थैला में रखकर रात्रि करीबन 08ः35 बजे आफिस से निकलकर तेलधानी नाका चौक होते पडाव के आगे नया तालाब के पास पहुंचा था। इसी दौरान मोटर सायकल में सवार 02 अज्ञात व्यक्ति जो अपने चेहरे में कपड़ा बांधे थे प्रार्थी के पीछे से आकर ओव्हर टेक कर प्रार्थी के स्कुटी के सामने आकर उसे जबरन रोककर चाकू दिखाकर प्रार्थी को नीचे उतारे और धक्का देकर गिरा दिये तथा एक व्यक्ति स्कुटी जिसमें नगदी रकम 8,75,800/- रूपये रखा हुआ था, को जबरदस्ती लूटकर स्कुटी सहित लेकर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 291/25 धारा 127(2), 309(4), 3(5) का अपराध पंजीबद्ध किया गया। लूट की उक्त घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक उरला पूर्णिमा लामा, थाना प्रभारी गुढ़ियारी एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही प्रार्थी के मालिक एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये वाहन के संबंध में भी जानकारी एकत्र किये जा रहे थे। कंपनी में कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों से पृथक - पृथक पूछताछ करने के साथ ही पूर्व में काम छोड़ चुके कर्मचारियों के संबंध में भी तस्दीक कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त कंपनी में कार्यरत वाहन चालक हुलेश कुमार देवांगन से पूछताछ करने पर बार - बार वह अपना बयान बदलकर पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास करता था, कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी हुलेश कुमार देवांगन द्वारा अपने साथी रूपेश साहू के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया, जिस पर प्रकरण में संलिप्त आरोपी रूपेश साहू की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी हुलेश कुमार देवांगन ने बताया कि वह विगत 02 माह से उक्त कंपनी में वाहन चालक का कार्य कर रहा है। आरोपी को इस बात की जानकारी थी कि प्रार्थी सूरज सिंह तेलघानी नाका स्थित ऑफिस से रकम पहुंचाने मालिक के घर जायेगा। जिस पर आरोपी ने अपने साथी रूपेश कुमार साहू के साथ मिलकर रकम लूट करने की योजना बना डाली एवं दोनों तेलघानी नाका स्थित ऑफिस के बाहर दूर में प्रार्थी सूरज सिंह के निकलने का इंतजार करने लगे। सूरज सिंह के निकलते ही दोनों उसका पीछा करने लगे तथा घटना स्थल नया तालाब गुढियारी पास दोनों आरोपियों द्वारा लूट की उक्त घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी हुलेश कुमार देवांगन एवं रूपेश साहू को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से लूट की संपूर्ण रकम नगदी 8,75,800/- रूपये, ई-स्कूटी वाहन तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू, 01 नग मोटर सायकल एवं 01 नग ज्यूपीटर वाहन जुमला कीमती लगभग 11,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार
01. हुलेश कुमार देवांगन पिता स्व. हरख राम देवांगन उम्र 45 वर्ष निवासी अन्ना चौक थाना गुढ़ियारी रायपुर।
02. रूपेश साहू पिता अनुज राम साहू उम्र 26 वर्ष निवासी मंगल बाजार थाना गुढ़ियारी रायपुर। स्थाई पता ग्राम पोस्ट लेंजवारा थाना बेरला जिला बेमेतरा। *कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा थाना प्रभारी गुढ़ियारी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, जसवंत सोनी, आर. संदीप सिंह, अविनाश देवांगन, हिमांशु राठौर, वीरेन्द्र बहादुर, महेन्द्र पाल साहू तथा थाना गुढ़ियारी से उपनिरीक्षक कैलाश केशरवानी, सउनि. धन्ना लाल पठारे, आर. घनश्याम तिवारी एवं रवि तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.10बुकिंग में गैस गायब, राशन में चावल साफ! व्यापार विहार में जोरों से चल रही कालाबाजारी का खेल ‘खाद्य कनेक्शन’ बेनकाब, शिकायतों के बाद भी विभाग मौन; फर्जी डिलीवरी, नकली माल और मुनाफाखोरी के खेल में आखिर किन बड़े चेहरों को मिल रहा संरक्षण?”
Uncategorized2026.06.10सुशासन तिहार में फूटा ज़मीन घोटाले का बम! सरकारी भूमि पर कब्ज़े का आरोप, फर्जी रजिस्ट्री से बन रहा मकान; शिकायतकर्ता ने मुकेश विधानी समेत कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, जांच और बुलडोज़र कार्रवाई की उठी मांग…
Uncategorized2026.06.09वीडियो, वसूली और ‘जिया’ कनेक्शन! बिलासपुर में आरक्षक को ब्लैकमेल करने की साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने रितेश मिश्रा, अनुज श्रीवास्तव, सोनू ठाकुर और जिया खान को बनाया नामजद आरोपी, एक्सटॉर्शन केस से शहर में मचा हड़कंप…
Uncategorized2026.06.09HDFC Life पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा डंडा — मौत के दावे पर टालमटोल पड़ी भारी, अब बीमा कंपनी चुकाएगी 9.60 लाख रुपए, मानसिक पीड़ा और खर्च अलग; 45 दिन में भुगतान नहीं किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें…
