
बिलासपुर,,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में ‘आपरेशन प्रहार’ अभियान के अंतर्गत सट्टा-जुआ व अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है! इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने सटोरियों के विरुद्ध प्रभावी दबिश देकर एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है!

कार्यवाही का नेतृत्व व मार्गदर्शन
इस कार्यवाही का नेतृत्व सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के द्वारा किया गया! अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्वा (भा.पु.से.) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ!
गिरफ्तार आरोपी
- नाम: दीपक गंधर्व उर्फ नांचा
- पिता का नाम: स्व. सुखदेव गंधर्व
- उम्र: 23 वर्ष
- पता: चिंगराजपारा, मुक्तिधाम के पास, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- गिरफ्तारी दिनांक: 03.06.2025
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर शनिचरी फर्नीचर दुकान के पीछे गली में दबिश दी गई! जहां आरोपी दीपक गंधर्व को सट्टा पट्टी लिखते एवं लोगों से पैसे लेकर सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया! आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह कार्य मनोहर खत्री निवासी सिंधी कॉलोनी, जरहाभाठा के लिए कमीशन पर कर रहा था!
फरार आरोपी की तलाश जारी
मामले में सहआरोपी मनोहर खत्री फिलहाल फरार है! जिसकी पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं!
कानूनी कार्यवाही
आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 294/25, धारा 6(क) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम एवं धारा 112 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है!
जप्ती सामग्री:
- सट्टा पट्टी
- नगद राशि ₹690
पुलिस टीम का विशेष योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, प्रआर विनोद यादव, आरक्षक नुरुल कादीर, गोकूल जांगड़े एवं धीरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।
थाना प्रभारी का बयान:
निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि “जिले में सट्टा, जुआ व अवैध गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के लिए ‘आपरेशन प्रहार’ लगातार जारी रहेगा। आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 29, 202625 हजार की रिश्वत का वीडियो बना पटवारी जी का ‘विभागीय बैंड, पैसे लेने का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने कुर्सी से उतारा, अब सात दिन में आरोपपत्र का फरमान, सरकारी काम में ‘ऊपरी कमाई’ का आरोप पड़ा भारी, निलंबन से मचा राजस्व महकमे में हड़कंप…
UncategorizedOctober 29, 2026SDM ने लगाई रोक, तहसीलदार ने खोल दी जमीन नामांतरण की दुकान, राहुल शर्मा पर नियम ताक पर रखने के आरोप, मेंड्रा-सेदा में भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने का बवाल, जवाब नहीं आया संतोषजनक तो कार्रवाई की अनुशंसा अब कलेक्टर के दरबार में फैसला बाकी…
UncategorizedOctober 29, 2026जेल से छूटे तो रील का भूत सवार, सक्षम ध्रुव-साहिल केवट की थार पर पुलिस का वार! रिहाई का जश्न बनाने चले थे स्टार, सिविल लाइन पुलिस ने उतार दिया सोशल मीडिया का बुखार, अब माफी मांगकर बोले दोबारा नहीं करेंगे ऐसी करतूत साहब…
UncategorizedOctober 29, 2026तोरवा में विवेक पांडेय की पुलिसिंग का एक्शन, चाकू लहराने वाले की निकली हेकड़ी, लालखदान में राहगीरों को डराना पड़ा भारी, पुलिस की घेराबंदी में फंसा प्रकाश पासी, चाकू जब्त और आरोपी जेल रवाना—कानून से खिलवाड़ किया तो हवालात तैयार…
