
बिलासपुर,,, कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया में सागौन लकड़ी की अवैध तस्करी कर रहे भुरुवा उर्फ अंधियार सिंह गोंड (55) और सकून बाई गोंड (40) ने वन विभाग की टीम पर छापेमारी के दौरान गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और शासकीय कार्य में बाधा डाली! मामले में धारा 121(1), 132, 221, 296, 351(2), 324(4), 191(2), 3(5) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा! कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग व टीम की अहम भूमिका रही!
जिले में चेतना अभियान के तहत सभी तरह के अपराध पर नियंत्रण कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है! दिनांक 01.06.2025 को प्रार्थी विवेक देवांगन परिक्षेत्र अधिकारी कोटा (कोटा वन वृत) थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.06.2025 को ग्राम सेमरिया में अवैध रूप से कुछ व्यक्ति सागौन लकड़ी की तस्करी कर रहे की सूचना पर वन विभाग की टीम के द्वारा छापामारी की कार्यवाही के दौरान आरोपियों के द्वारा गली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाला गया है कि रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया है। जिस पर निर्देशानुसार श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन पर आरोपियों 01. भुरूवा उर्फ अंधियार सिंह गोंड पिता गोविंद सिंह उम्र 55 वर्ष 02. सकून बाई गोंड पति टमपाल सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सेमरिया थाना कोटा को विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक 1056 भोप साहू, का विशेष भूमिका रही।
आरोपी 👇👇
1. भुरुवा उर्फ अंधियार सिंह गोंड पिता गोविंद सिंह उम्र 55 वर्ष
2. सकून बाई गोंड पति तम्पाल सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष साकिनान ग्राम सेमरिया थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ. ग.)
धारा 121(1), 132,221,296,351(2),324(4),191(2),3(5) बी.एन.एस.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
