Sat. Oct 31st, 2026

गुंडे-बदमाशों पर सकरी पुलिस का कसता शिकंजा, फरार आरोपी करन बंजारे को ओडिशा से दबोचकर लाया बिलासपुर थाना प्रभारी प्रदीप आर्य टीम की बड़ी कामयाबी

बिलासपुर,,,  सकरी में गत होली के दिन 14 मार्च 2025 को अटल आवास सकरी में होली खेल रहे युवकों से विवाद कर करन बंजारे (24) ने युवक कान्हा मानिकपुरी के गले पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था! जिसकी रिपोर्ट पर सकरी पुलिस ने धारा 296, 351(2), 115(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की! घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था!!!

थाना प्रभारी प्रदीप आर्य को मुखबिर से सूचना मिली कि करन बंजारे सम्बलपुर, ओडिशा में रहकर ऑटो चला रहा है!वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल व सीएसपी निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक हेमंत आदित्य व आरक्षक सुनील सिंह की टीम ने सम्बलपुर जाकर आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया!

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया! उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और कपड़े जब्त किए गए! आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed