
बिलासपुर,,, सरकंडा थाना क्षेत्र के रपटा चौक चांटीडीह में बबलू श्रीवास (56) व गगन यादव (19) को ठेले पर पानी की बोतलों में अवैध रूप से पेट्रोल बेचते पकड़ा गया! थाना प्रभारी निलेश पांडेय के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 10 लीटर 300 एमएल पेट्रोल जब्त किया। बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई!

शनिचरी गोल बाजार में ज्वलनशील पदार्थ से लगे भीषण आग के परिप्रेक्ष्य में थाना क्षेत्र में अवैध ज्वलनशील पदार्थ रखने एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है! थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के दिशा निर्देशन में टीम तैयार कर क्षेत्र में अवैध पेट्रोल बिक्री करने वाले लोगों पर नजर रखा जा रहा था!

कि दिनांक 05.06.2025 को पेट्रोलिंग दौरान आरोपी बबलू श्रीवास एवं गगन यादव निवासी रपटा चौक चांटीडीह द्वारा अलग-अलग ठेला में अवैध रूप से पानी बॉटल में पेट्रोल भरकर खुलेआम बिक्री करते हुये मिले जिनकी पृथक-पृथक तलाशी पर आरोपी बबलू श्रीवास के कब्जे से 5 लिटर 240 एमएल पेट्रोल एवं आरोपी गगन यादव के कब्जे से 5 लिटर 60 एमएल पेट्रोल बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस के धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही किया गया है!
आरोपी 👇👇👇
1. बबलू श्रीवास पिता कन्हैया लाल श्रीवास उम्र 56 वर्ष निवासी रपटा चौक चांटीडीह, थाना जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. गगन यादव पिता जनकू यादव उम्र 19 वर्ष निवासी रपटा चौक चांटीडीह थ्ज्ञाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
