
बिलासपुर,,, घरेलू गैस सिलेन्डर का अवैध तरीके से रिफिलिंग करने वाले 2 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रिफिलिंग करने वाली मशीन के साथ 6 घरेलू गैस सिलिण्डर जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.06.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि आर्या गैस रिपेयरिंग दुकान एवं पूर्णिमा किचन गैस रिपेयरिंग दुकान के संचालक अवैध रूप से घरेलू रसोई गैस सिलिण्डर की रिफिलिंग कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर दोनो दुकानों में रेड कार्यवाही की। आर्य गैस रिपेयरिंग के संचालक जितेन्द्र पटेल अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर रिफिलिंग करते हुये मिल गया। दुकान की तलाशी लेने पर 4 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किया गया। इसी तरह पूर्णिमा किचन गैस रिपेयरिंग संचालक मानस साहू भी गैस रिफिलिंग करते हुये मिला। उसके दुकान की तलाशी लेने पर 2 नग सिलेण्डर बरामद हुआ। आरोपियों के कब्जे से कुल 6 नग घरेलू गैस सिलेंडर बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वस्तु अधि. 1985 के तहत् कार्यवाही किया गया है!
आरोपी –
1. जितेन्द्र पटेल पिता सुखदेव पटेल उम्र 42 वर्ष निवासी कालीमंदिर के पास लिंगियाडीह, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- मानस साहू पिता तुलाराम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी खमतराई मस्जिद के पास, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
