
बिलासपुर,,,,जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जुआड़ियों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है! ये सभी आरोपी ईमलीपारा मेन रोड किनारे खुलेआम रूपयों की हार-जीत के दांव पर कट पत्ती ताश का जुआ खेल रहे थे!

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन की टीम ने मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर मौके पर दबिश दी। पुलिस को देख कुछ आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन तत्परता से कार्रवाई कर सभी 6 जुआड़ियों को मौके से ही धर दबोचा गया।
जप्ती
- नकद राशि : ₹4760/-
- ताश की गड्डी : 52 पत्तों का एक सेट
गिरफ्तार आरोपी
1.राजा खान पिता बाबू खान, उम्र 33 वर्ष, निवासी तेलीपारा, थाना सिटी कोतवाली
2.नितेश सोनी पिता गंगा प्रसाद सोनी, उम्र 35 वर्ष, निवासी तेलीपारा, थाना सिटी कोतवाली
3.ज्ञान शुक्ला पिता श्याम लाल शुक्ला, उम्र 25 वर्ष, निवासी सरजू बगीचा, थाना सिविल लाइन
4.सचिन तिवारी पिता संतोष तिवारी, उम्र 20 वर्ष, निवासी मसानगंज, थाना सिविल लाइन
5.विक्की विश्वकर्मा पिता कपिल विश्वकर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी इमलीपारा, थाना सिविल लाइन
6.नरेश कुमार केंवट पिता नरोत्तम केंवट, उम्र 44 वर्ष, निवासी बटालियन रोड, सकरी, थाना सकरी
इन सभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 637/2025 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित है।
पुलिस की चेतावनी:
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर में किसी भी प्रकार के अवैध जुआ, सट्टा अथवा सार्वजनिक स्थल पर असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी ऐसे तत्वों पर सख्त निगरानी व कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
