
बिलासपुर,,, कोटा पुलिस ने नाबालिक बालिका के अपहरण और शारीरिक शोषण के आरोपी सुमित साहू को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया! आरोपी के कब्जे से बालिका को बरामद किया गया! वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने यह सफलता हासिल की! आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया हेतु थाना कोटा लाया गया!
मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना अभियान के तहत सभी अपराध पर नियंत्रण कार्यवाही हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 23.12.2024 को प्रार्थिया थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.12.2024 को प्रार्थिया की छोटी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । जिस पर अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी के पता तलाश हेतु साइबर टीम एवं कोटा पुलिस के सामंजस्य से अपहृत बालिका का राजस्थान में होने की सूचना प्राप्त किया गया। जिस पर निर्देशानुसार श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन कर राजस्थान के लिए रवाना किया गया है , जहां से अपहृत नाबालिक बालिका को आरोपी सुमित साहू पिता भागवत साहू उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 डोंगरीपारा करगी रोड कोटा थाना कोटा के कब्जे से बरामद किया गया । जिन्हें ससुरक्षार्थ थाना कोटा लाकर आरोपी सुमित साहू पिता भागवत साहू उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 डोंगरीपारा करगी रोड कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक 986 पंकज राय, आरक्षक 1216 महादेव कुजूर, आरक्षक 1256 नंद कुमार यादव का विशेष भूमिका रही।
आरोपी
1. सुमित साहू पिता भागवत साहू उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 डोंगरीपारा करगी रोड कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ. ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
