
बिलासपुर,,, कोटा पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया! आरोपी तस्करी के दौरान वन विभाग की कार्रवाई में बाधा डाल रहे थे! पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा! कार्यवाही में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही!
– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना अभियान के तहत सभी अपराध पर नियंत्रण कार्यवाही हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 01.06.2025 को प्रार्थी विवेक देवांगन परिक्षेत्र अधिकारी कोटा (कोटा वन वृत) थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.06.2025 को ग्राम सेमरिया में अवैध रूप से कुछ व्यक्ति सागौन लकड़ी की तस्करी कर रहे की सूचना पर वन विभाग की टीम के द्वारा छापामारी की कार्यवाही के दौरान आरोपियों के द्वारा गली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाला गया है कि रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया है। जिस पर निर्देशानुसार श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन पर फरार आरोपियों 01. दिनेश ध्रुव पिता अंधियार सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सेमरिया थाना कोटा 02. नील कुमार घृतलहरे पिता मोहित राम उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बांधा थाना तखतपुर को विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विदित है कि पूर्व में 02 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक 1056 भोप साहू, का विशेष भूमिका रही।
धारा 121(1), 132,221,296,351(2),324(4),191(2),3(5) बी.एन.एस.
नाम आरोपी :–
दिनेश ध्रुव पिता अंधियार सिंह ध्रुव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सेमरिया थाना कोटा
नील कुमार घृतलहरे पिता मोहित राम उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बाँधा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ. ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
