
बिलासपुर,,,, आवासपारा बहतराई में घरेलू विवाद के चलते गौरीशंकर साहू ने पत्नी रत्ना साहू की तवा मारकर पत्नी हत्या कर दी! थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की तत्पर कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार हुआ! घटना में प्रयुक्त तवा और कपड़े जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही!

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की आज दिनांक 08.06.25 को थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम आवास पारा बहतराई में गौरी शंकर साहू के द्वारा अपनी पत्नी को लोहे की तवा से सर में मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाया है सूचना पर थाना प्रभारी सकरी द्वारा घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन बिलासपुर श्री निमितेश सिंह परिहार को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर सूचना तस्दीक हेतु घटना स्थल आवास पर ग्राम बहतराई गया मौके पर सूचक सुरेश कुमार साहू पिता स्वर्गीय गोवर्धन साहू 38 वर्ष निवासी केकडार थाना सकरी (मृतिका के मामा) के द्वारा सूचना दर्ज कराया की उसकी भांजी मृतिका रत्ना साहू की शादी वर्ष 2021 में आरोपी गौरी शंकर साहू के साथ हुई थी शादी के बाद से ही गौरीशंकर साहू के द्वारा पारिवारक विवाद के कारण मृतिका रत्ना साहू को छोटी-छोटी बात पर लड़ाई झगड़ा करता था आज सुबह 8:30 बजे आरोपी गौरी शंकर साहू के द्वारा अपनी पत्नी रत्ना साहू को लोहे के तवा से सिर एवं चेहरे मे वार कर गंभीर चोट पंहुचा कर हत्या कर दिया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान निरीक्षक प्रदीप आर्य के द्वारा तत्काल दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर मामले की विवेचना करते हुए प्रकरण के आरोपी से पूछताछ कर आरोपी के पेश करने पर घटना के समय पहने हुए कपडे एवं घटना मे प्रयुक्त लोहे का तवा जप्त कर आरोपी गौरी शंकर साहू पिता विष्णू साहू उम्र 32 वर्ष निवासी आवास पारा बहतराई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है l सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सकरी प्रदीप आर्य, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, सहायक उप निरी सुरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक बलराज सिंह, चोला राम पटेल, आरक्षक राम चंद्र कश्यप, रुपेश कौशिक, कीर्तन पोर्ते सज्जू अली, सुनील सिंह की महत्त्व पूर्ण भूमिका रही
अपराध क्रमांक 373/25 धारा 103(1)बी एन एस घटना स्थल – आवास पारा बहतराई दिनांक घटना -08.06.25 के 8.30 बजे नाम मृतिका – श्रीमती रत्ना साहू पति गौरीशंकर साहू उम्र 25 वर्ष निवासी आवास पारा बहतराई थाना सकरी
आरोपी –
गौरीशंकर उर्फ़ गौतरिहा साहू उम्र 32वर्ष निवासी आवास पारा बहतराई विवरण –
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 28, 2026अरपा की रेत चुराने का शौक पड़ा भारी, अदालत ने कर दिया खेल खत्म, ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरकर निकल रहे थे जनाब, अब तीन साल जेल में कटेगा हिसाब, 26 हजार का जुर्माना अलग से, रेत के अवैध धंधेबाजों की उड़ गई नींद…
UncategorizedOctober 28, 2026मिठाई की दुकान में मिठास का कारोबार या मिलावट का जुगाड़, R.R देवांगन के खाद्य अमले ने सूर्या रॉयल स्वीट्स,श्री बजरंगबली स्वीट्स, और बजरंग प्रसाद भंडार से भरे सैम्पल, अब लैब खोलेगी पोल खोवा कुंदा से काजू कतली तक किसकी मिठास निकलेगी दमदार…
UncategorizedOctober 28, 2026पुट्ठे का भाव गिरा, दिवाली का जुगाड़ हिला, 6-7 महीने बाद उठाव शुरू हुआ तो फैक्ट्री सिंडिकेट ने बिगाड़ दिया खेल, कबाड़ी भी सुस्त, आबकारी के पुट्ठा पुराण में फिर फंसा पेंच—अब कर्मचारी बैठें कहां, सोएं कहां और कार्टून रखें कहां?…
UncategorizedOctober 28, 2026नो एंट्री में रेत की हाइवा का तांडव, जनता ने बीच सड़क पकड़ी गाड़ी तो मच गया बवाल, नियम-कानून गए तेल लेने, विरोध करने वालों को धमकी देने के आरोप, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल, आखिर किसके दम पर दौड़ रहे भारी वाहन?
