
बिलासपुर,,,, सोशल मीडिया पर महिला और बच्चों का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी सिद्धांतराय कुर्रे (20) को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया! आरोपी ने फेसबुक पर वीडियो शेयर किया था! साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई!
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर से एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त साईबर टीप लाईन रिपोर्ट 126076613 के संबंध में कार्यवाही करने हेतु आदेश प्राप्त होने पर पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्धा (मा.पु.से) के मार्गदर्शन पर आदेश के परिपालन में संबंधित साईबर टीप लाईन रिपोर्ट से संबंधित दस्तावेज एवं सी.डी. का अवलोकन किया गया, जिसमें साईबर टीप लाईन सीसीपीडब्लयुसी योजना के अंतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय के एनीसीआरबी नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साईबर टीप लाईन रिपोर्ट नंबर 126975613 के संदेही द्वारा शोसल मिडिया एप्प के माध्यम से महिला एवं बच्चों की अश्लील विडियो/फोटो अपलोड/प्रशारित कराना घटना दिनांक 10.06.2022 को घटना समय 10.20 बजे घटना स्थल टिकरापारा दयालबंद रोड बिलासपुर में मोबाईल नंबर 8349911180 के धारक सिद्धांतराय कुर्रे पिता राजेश कुर्रे उम्र 20 वर्ष निवासी गुरू घासीदास मोहल्ला अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छ.ग. के द्वारा विडियो/फोटो प्रशारित करना लेख है प्रकरण के आरोपी रिपोर्ट दिनांक से फरार हो गया था मुखबीर के सूचना के आधारा पर आरोपी को दबिस देकर पकडा गया है. आरोपी से पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना दिनांक 10.06.2022 को अपने मोबाईल नंबर 8349911180 से सोशल मीडिया फेसबुक में नाबलिग बच्चे एवं महिला का अश्लील वीडियो वायरल करना बताया है, आरोपी का कृत्य प्रथम दृष्टिया धारा 67-बी सूचना प्रद्योगिकी (संसोधन) अधिनियम 2000 धारा 15(2) लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 पाये जोने से थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक-245/25 धारा धारा 67-बी आईटी एक्ट 15 (2) पास्को एक्ट के तहत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेके कुमार पाण्डेय, सउनि गजेन्द्र शर्मा हमराम स्टॉफ आर. गोकुल जांगडे, नुरुल कादिर, धीरेन्द्र सिंह के विशेष योगदान रहा है।
नाम आरोपी
01 सिद्धांतराय कुर्रे पिता राजेश कुर्रे उम्र 20 वर्ष निवासी गुरु घासीदास मोहल्ला अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छ.ग.। गिरफ्तारी दिनांक 07.06.25
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
