
बिलासपुर,,, पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनाँक 06 जून 2025 को कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज भवन, बिलासपुर में संभाग स्तरीय एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गरिमामयी बैठक में प्रांत स्तरीय पदाधिकारीगण सहित रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर समेत विभिन्न जिलों के प्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं स्वस्तिवाचन के साथ की गई। इसके उपरांत पूज्य पुरी शंकराचार्य जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर आध्यात्मिक वातावरण में सभा का शुभारंभ हुआ।
बैठक में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों – श्री टीकाराम साहू, श्री उत्तम शर्मा, श्री रोशन अवस्थी (जिला अध्यक्ष, आदित्य वाहिनी, बिलासपुर), श्री नवनीत तिवारी, श्री उत्सव शर्मा एवं श्रीमती सीमा तिवारी द्वारा विस्तारपूर्वक उद्बोधन प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने संगठन की वैचारिक दृढ़ता, विस्तारशीलता तथा क्षेत्रीय गतिविधियों की गति को और अधिक प्रभावशाली बनाने पर बल दिया। उन्होंने हिन्दू राष्ट्र की संकल्पना, समाज-संगठन में युवाओं की भागीदारी एवं साप्ताहिक संगोष्ठी जैसे आयोजनों को नियमित करने की आवश्यकता बताई।
बैठक के अंत में आदित्य वाहिनी, बिलासपुर के जिला अध्यक्ष श्री रोशन अवस्थी ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों एवं आगामी योजनाओं की झलक भी प्रस्तुत की। श्री अवस्थी ने कहा कि यह संगठन राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के संरक्षण हेतु समर्पित है तथा इसे जन-जन तक पहुँचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने पूज्य प.uri पीठाधीश्वर शंकराचार्य जी महाराज के हिन्दू राष्ट्र अभियान में पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए एक स्वर में संकल्प लिया कि वे इस पवित्र अभियान में तन-मन-धन से सहभागी बनेंगे। सभी ने साप्ताहिक संगोष्ठी के नियमित आयोजन पर सहमति जताई।
बैठक में विशिष्ट रूप से उपस्थित प्रमुख नामों में –
श्री दीनबंधु साहू, श्री शेखर सिंह कंवर, श्री गोविंद साहू, श्री रोशन साहू, श्री चेतनधर शर्मा, श्रीमती माधुरी शर्मा, श्रीमती इंदिरा शर्मा, डॉ. प्रतिभा पाठक, श्री योगेश शर्मा, श्री गिरिजा शंकर, श्री राकेश पाण्डेय, श्री पुरुषोत्तम साहू, श्री आदित्य शुक्ला, श्री मिथिलेश साहू, श्री जवाहर लाल पाण्डेय आदि सम्मिलित थे।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने आत्मिक प्रसन्नता के साथ भाग लिया।
रोशन अवस्थी
जिला अध्यक्ष, आदित्य वाहिनी, बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
