Thu. Oct 22nd, 2026

रेत माफियाओ में भूचाल: बिलासपुर पुलिस ने माफियाओं की तोड़ी कमर  6 ट्रैक्टर ज़ब्त…

बिलासपुर,,, बिलासपुर  पुलिस ने एक बार फिर रेत माफियाओं पर तगड़ा प्रहार करते हुए 6 ट्रैक्टरों को जब्त किया है! यह कार्रवाई “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई! जो रेत माफियाओं की कमर तोड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है!

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई!

बीती रात नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली
अक्षय प्रमोद साबद्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक राहुल तिवारी एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा कोंी थाना क्षेत्र अंतर्गत कछार, लोंफंदी एवं सेंदरी रेत घाटों में रात्रिकालीन गश्त एवं निरीक्षण किया गया!

निरीक्षण के दौरान मौके पर अवैध रेत उत्खनन कर उसका परिवहन करते हुए 6 ट्रैक्टर पाए गए, जिनमें:

01 सोलिस ट्रैक्टर

01 पॉवरट्रैक ट्रैक्टर

04 सोनालिका ट्रैक्टर

शामिल थे! जिन्हें तत्काल जप्त कर थाना कोनी परिसर में सुरक्षित रखा गया है! सभी वाहनों पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है!

रेत माफिया पर कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने की सराहना

इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा थाना प्रभारी राहुल तिवारी और पूरी कोनी पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है! यह कार्रवाई अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है!

ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई जारी रहेगी

बिलासपुर पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि रेत माफियाओं के विरुद्ध ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा! अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed