
बिलासपुर,,, बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर रेत माफियाओं पर तगड़ा प्रहार करते हुए 6 ट्रैक्टरों को जब्त किया है! यह कार्रवाई “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई! जो रेत माफियाओं की कमर तोड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है!

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई!
बीती रात नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली
अक्षय प्रमोद साबद्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक राहुल तिवारी एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा कोंी थाना क्षेत्र अंतर्गत कछार, लोंफंदी एवं सेंदरी रेत घाटों में रात्रिकालीन गश्त एवं निरीक्षण किया गया!
निरीक्षण के दौरान मौके पर अवैध रेत उत्खनन कर उसका परिवहन करते हुए 6 ट्रैक्टर पाए गए, जिनमें:
01 सोलिस ट्रैक्टर
01 पॉवरट्रैक ट्रैक्टर
04 सोनालिका ट्रैक्टर
शामिल थे! जिन्हें तत्काल जप्त कर थाना कोनी परिसर में सुरक्षित रखा गया है! सभी वाहनों पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है!
रेत माफिया पर कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने की सराहना
इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा थाना प्रभारी राहुल तिवारी और पूरी कोनी पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है! यह कार्रवाई अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है!
ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई जारी रहेगी
बिलासपुर पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि रेत माफियाओं के विरुद्ध ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा! अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.25डिजिटल अरेस्ट गैंग का ‘म्यूल अकाउंट’ खेल बेनकाब! 2% कमीशन के लालच में पिता-पुत्र बने साइबर ठगों के साथी, खाते में पहुंचे 54 लाख तो बिलासपुर साइबर पुलिस ने महाराष्ट्र से दबोच लिया पूरा खेल…
Uncategorized2026.05.25रंजेश सिंह के ज्ञापन का चला ऐसा जादू, SET पास छात्रों की खुल गई किस्मत अब बिना लंबी दौड़-भाग के सीधे इंटरव्यू से मिलेगा PHD में प्रवेश, फैसले से प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई…
Uncategorized2026.05.2525 हजार से 15 हजार पर आया पटवारी, फिर भी नहीं बच पाया! बेमेतरा में किसान ने ACB संग बिछाया ऐसा जाल कि रिश्वत लेते ही ओमकार सोनवानी रंगे हाथ धरा गया, अब राजस्व विभाग में मचा हड़कंप…
Uncategorized2026.05.25बिलासपुर के ‘सट्टा किंग’ अब पुलिस के रडार पर! राज, रोहित, सागर समेत 6 बड़े खाईवालों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित… ठिकाने बदलकर भाग रहे बुकी, पुलिस की दबिश से क्रिकेट सट्टा नेटवर्क में मचा जबरदस्त…
