
00 हादसे के बाद प्लांट प्रबन्धन के खिलाफ भड़के सहकर्मी और ग्रामीण
00 घायल और झुलसे ठेकेदार और फीटर की आनन- फानन में इलाज के लिए भेजा सिम्स
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोड़ बासुदेव स्पंज आयरन प्लांट में सोमवार को मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया! प्लांट के फिटर पंकज निषाद और ठेकेदार संजय सिंह जिस 12-15 फ़ीट उन्हें जर्जर टीन शेड पर पर बिना सुरक्षा उपकरण के काम करने चढ़े थे! संतुलन बिगड़ने से चिमनी से निकले गर्म डस्ट में गिर गए! चीख पुकार मच गई! इस हादसे में घायल और झुलसे फिटर और ठेकेदार को आनन- फानन में सिम्स में लाकर भर्ती कराया गया! जहां उनकी हालत गम्भीर बताई जा रही! घायलों को लेकर सिम्स पहुचे प्रत्यक्षदर्शी सहयोगियों के मुताबिक हादसा तब हुआ जब दोनों शेड की ऊपरी संरचना पर मरम्मत करने चढ़े थे! दोनो सीधे नीचे गर्म डस्ट पर गिरे, जिससे उनके शरीर का अधिकांश भाग झुलस गया! प्लांट में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया! इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों के उपयोग में लापरवाही को सामने ला दिया! मजदूर संगठनों और स्थानीय लोगों का आरोप है! कि प्लांट प्रबंधन ने सुरक्षा उपकरणों की गंभीर उपेक्षा की न तो मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट उपलब्ध कराई गई थी! और न ही गर्म डस्ट जैसे संवेदनशील जगह पर काम करने सुरक्षात्मक पोशाक तक नही दी गई!हादसे के बाद इलाके में आक्रोश है! मजदूर संगठनों ने स्थानीय प्रशासन और श्रम विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच करा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है! गौरतलब है! कि इसके पहले ऐंन चुनाव के समय इसके ठीक बगल की फैक्ट्री में चिमनी हादसा हुआ था!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
