
रायपुर,,,, रायपुर की महिला से शादी का झांसा देकर नौकरी लगाने के नाम पर 5.38 लाख की ठगी करने वाला आरोपी मुकेश कुमार साहू गिरफ्तार। खुद को SECL में क्लर्क बताकर किया विश्वासघात। आरोपी से 25,000 रुपये नकद और दो मोबाइल जब्त, थाना आजाद चौक में मामला दर्ज।

प्रार्थिया निवासी आजाद चौक रायपुर ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि माह सितम्बर वर्ष 2024 में उसे मुकेश कुमार साहू नामक व्यक्ति का ऑनलाईन विवाह का प्रस्ताव आया तथा दोनों के मध्य विवाह का बात चल रहा था! मुकेश कुमार साहू ने स्वयं को एस.ई.सी.एल. में कलर्क के पद पर कार्यरत होना बताया! इसी दौरान मुकेश कुमार साहू ने प्रार्थिया को अपने झांसे में लेते हुये उसकी नौकरी लगाने के नाम पर अलग – अलग किश्तों में कुल 5,38,000/- रूपये प्राप्त कर प्रार्थिया का नौकरी नहीं लगाया और ना ही उसका पैसा वापस दिया तथा अपने मोबाईल नंबर को बंद कर दिया, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 72/25 धारा 318(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थिया से घटना व आरोपी के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। जिस मोबाईल नंबर से प्रार्थिया के मोबाईल फोन पर कॉल आया था, उस मोबाईल नंबर सहित उससे संबंधित अन्य नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही प्रार्थिया द्वारा जिन बैंक खाता में पैसे ट्रांसफर किये गये थे उन बैंक खाता की भी जानकारी एकत्र कर आरोपी को लगातार लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान समस्त तथ्यों का विश्लेषण कर आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को लोकेट करने में सफलता प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी मुकेश कुमार साहू को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा प्रार्थिया के साथ ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी मुकेश कुमार साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित नगदी रकम 25,000/- रूपये एवं 02 नग मोबाईल फोन जप्त कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – मुकेश कुमार साहू पिता स्व. रतिराम साहू उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम थेंगू थाना कोरबा जिला कोरबा। हाल पता – किलेपाल थाना कोडेनाल जिला जगदलपुर छत्तीसगढ़। *कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी थाना प्रभारी आजाद चौक, उपनिरीक्षक लिखन सिंह वर्मा, सउनि. प्रदीप चंदेल एवं प्र.आर. नोहर देशमुख थाना आजाद चौक की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
जप्त
आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 25,000/- रूपये एवं 02 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
